भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के केशवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से घर के बाहर खेल एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव के आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बच्चा पीरो थाना क्षेत्र के केशवा गांव निवासी फिरोज मंसूरी का 4 वर्षीय पुत्र आरिफ मंसूरी है। इधर, मृत बच्चे के परिजन मो. इम्तेयाज अंसारी ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां पर पानी भरा गड्ढा था। मृत बच्चा अपने दो भाई व दो बहन में छोटा था
खेलने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन करने निकले। तभी एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें बताया कि आपका बच्चा बगीचे में बच्चों के साथ खेल रहा था। जिसके बाद परिजन बगीचे में स्थित पानी भरे गड्ढे के किनारे पहुंचे और खोजबीन के क्रम में परिजन पानी भरे गड्ढे में घुसकर उसे खोजने लगे। कुछ देर खोजने के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकल गया। इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया बताया जाता है कि मृत बच्चा अपने दो भाई व दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां , दो बहन एवं एक भाई है। घटना के बाद मृत बच्चे के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के केशवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से घर के बाहर खेल एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव के आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बच्चा पीरो थाना क्षेत्र के केशवा गांव निवासी फिरोज मंसूरी का 4 वर्षीय पुत्र आरिफ मंसूरी है। इधर, मृत बच्चे के परिजन मो. इम्तेयाज अंसारी ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां पर पानी भरा गड्ढा था। मृत बच्चा अपने दो भाई व दो बहन में छोटा था
खेलने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन करने निकले। तभी एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें बताया कि आपका बच्चा बगीचे में बच्चों के साथ खेल रहा था। जिसके बाद परिजन बगीचे में स्थित पानी भरे गड्ढे के किनारे पहुंचे और खोजबीन के क्रम में परिजन पानी भरे गड्ढे में घुसकर उसे खोजने लगे। कुछ देर खोजने के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकल गया। इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया बताया जाता है कि मृत बच्चा अपने दो भाई व दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां , दो बहन एवं एक भाई है। घटना के बाद मृत बच्चे के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


