घर के अंदर चल रहा था जुए का अड्डा:भागलपुर में 19 गिरफ्तार, ₹5.10 लाख कैश बरामद, 18 मोबाइल और 13 गड्डी ताश जब्त

घर के अंदर चल रहा था जुए का अड्डा:भागलपुर में 19 गिरफ्तार, ₹5.10 लाख कैश बरामद, 18 मोबाइल और 13 गड्डी ताश जब्त

भागलपुर में पुलिस ने गेमलिंग के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में घर के अंदर लंबे समय से चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे और इसका आयोजन कराने वाले कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 लाख 10 हजार रुपये नकद, 13 गड्डी ताश, पांच एटीएम कार्ड और 18 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। रविवार को सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी पत्रकारों को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन
सिटी एसपी ने बताया कि 8 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुर थाना क्षेत्र में सुनील यादव के घर पर बड़ी संख्या में लोगों को जुटाकर अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के अनुसार यह गतिविधि काफी दिनों से संचालित की जा रही थी। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तलाशी के दौरान 5.10 लाख रुपये नकद मिले
विशेष टीम का नेतृत्व एसडीपीओ ने किया। छापेमारी टीम में संबंधित थानाध्यक्ष भी शामिल थे। पुलिस ने सूचना को पुख्ता करने के लिए जिला की डीआईयू टीम की भी मदद ली। सूचना के सत्यापन के बाद थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से बताए गए स्थान पर छापेमारी की। SP ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे और जुआ का आयोजन करा रहे 19 लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान 5.10 लाख रुपये नकद, 13 गड्डी ताश, पांच एटीएम कार्ड और 18 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है। पुलिस जांच में कई आरोपियों के पूर्व में गंभीर अपराधों में संलिप्त होने और जेल जाने की जानकारी सामने आई है। इसी वजह से पुलिस इस पूरे मामले को संगठित अपराध के रूप में देख रही है और आरोपियों के खिलाफ उसी के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। गश्ती दल के पहुंचते ही भाग जाते थे आरोपी
SP ने कहा कि जुए के अड्डे को संचालित करने वाले लोग पुलिस की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते थे। स्थानीय लोगों की ओर से भी पुलिस को इस संबंध में इनपुट मिल रहे थे। गश्ती दल ने भी कई बार मौके पर इस तरह की गतिविधि होने की पुष्टि की थी। हालांकि, पुलिस की गाड़ी या गश्ती दल के पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद लोग भाग जाते थे या जुए का संचालन इस तरह करते थे कि पुलिस के हटते ही दोबारा गतिविधि शुरू कर देते थे। आगे कहा कि इस बार कार्रवाई को सफल बनाने के लिए जिला की आसूचना इकाई की मदद ली गई। सूचना को पुख्ता करने के बाद विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की, जिसके बाद मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा सका। भागलपुर में पुलिस ने गेमलिंग के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में घर के अंदर लंबे समय से चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे और इसका आयोजन कराने वाले कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 लाख 10 हजार रुपये नकद, 13 गड्डी ताश, पांच एटीएम कार्ड और 18 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। रविवार को सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी पत्रकारों को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन
सिटी एसपी ने बताया कि 8 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुर थाना क्षेत्र में सुनील यादव के घर पर बड़ी संख्या में लोगों को जुटाकर अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के अनुसार यह गतिविधि काफी दिनों से संचालित की जा रही थी। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तलाशी के दौरान 5.10 लाख रुपये नकद मिले
विशेष टीम का नेतृत्व एसडीपीओ ने किया। छापेमारी टीम में संबंधित थानाध्यक्ष भी शामिल थे। पुलिस ने सूचना को पुख्ता करने के लिए जिला की डीआईयू टीम की भी मदद ली। सूचना के सत्यापन के बाद थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से बताए गए स्थान पर छापेमारी की। SP ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे और जुआ का आयोजन करा रहे 19 लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान 5.10 लाख रुपये नकद, 13 गड्डी ताश, पांच एटीएम कार्ड और 18 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है। पुलिस जांच में कई आरोपियों के पूर्व में गंभीर अपराधों में संलिप्त होने और जेल जाने की जानकारी सामने आई है। इसी वजह से पुलिस इस पूरे मामले को संगठित अपराध के रूप में देख रही है और आरोपियों के खिलाफ उसी के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। गश्ती दल के पहुंचते ही भाग जाते थे आरोपी
SP ने कहा कि जुए के अड्डे को संचालित करने वाले लोग पुलिस की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते थे। स्थानीय लोगों की ओर से भी पुलिस को इस संबंध में इनपुट मिल रहे थे। गश्ती दल ने भी कई बार मौके पर इस तरह की गतिविधि होने की पुष्टि की थी। हालांकि, पुलिस की गाड़ी या गश्ती दल के पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद लोग भाग जाते थे या जुए का संचालन इस तरह करते थे कि पुलिस के हटते ही दोबारा गतिविधि शुरू कर देते थे। आगे कहा कि इस बार कार्रवाई को सफल बनाने के लिए जिला की आसूचना इकाई की मदद ली गई। सूचना को पुख्ता करने के बाद विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की, जिसके बाद मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा सका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *