पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड अंतर्गत बगही निमिया टोला में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बगही निमिया टोला निवासी स्वर्गीय कपिल देव चौधरी की पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुंती देवी अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उपेंद्र कुमार नामक युवक बैरिया से अपने घर निमिया टोला लौट रहा था। संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा युवक तेज रफ्तार में अपाचे बाइक चला रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क किनारे खड़ी कुंती देवी से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद, आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल महिला को तत्काल बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुंती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। परिजन घायल कुंती देवी को लेकर जीएमसीएच, बेतिया पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही मृतका के परिजन दिनेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि बाइक चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने बाइक चालक की बाइक से शराब भी जब्त की है और मामले की जांच में जुट गई है। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चालक उपेंद्र पुलिस हिरासत में हैं। तथा उसके मोटरसाइकल के डिकी से शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड अंतर्गत बगही निमिया टोला में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बगही निमिया टोला निवासी स्वर्गीय कपिल देव चौधरी की पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुंती देवी अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उपेंद्र कुमार नामक युवक बैरिया से अपने घर निमिया टोला लौट रहा था। संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा युवक तेज रफ्तार में अपाचे बाइक चला रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क किनारे खड़ी कुंती देवी से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद, आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल महिला को तत्काल बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुंती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। परिजन घायल कुंती देवी को लेकर जीएमसीएच, बेतिया पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही मृतका के परिजन दिनेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि बाइक चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने बाइक चालक की बाइक से शराब भी जब्त की है और मामले की जांच में जुट गई है। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चालक उपेंद्र पुलिस हिरासत में हैं। तथा उसके मोटरसाइकल के डिकी से शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।

