शहीद संजय पांडेय की 14वीं पुण्यतिथि:शिवहर में परिजन ने दी श्रद्धांजलि, अधूरे सपने पूरे करने का लिया संकल्प

शहीद संजय पांडेय की 14वीं पुण्यतिथि:शिवहर में परिजन ने दी श्रद्धांजलि, अधूरे सपने पूरे करने का लिया संकल्प

शिवहर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व जिला अध्यक्ष शहीद संजय कुमार पांडेय की 14वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर शिवहर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिजनों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में उनके सामाजिक संघर्ष, राजनीतिक सक्रियता और समाज के शोषित-वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। शहीद संजय कुमार पांडेय के छोटे भाई और लोजपा (रामविलास) के शिवहर जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि 8 अगस्त 2012 को अपराधियों ने राजनीतिक साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि आज 14 वर्षों बाद भी परिवार और समर्थकों के लिए यह दिन संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। शिवहर को आगे ले जाने का सपना जीवित विजय पांडेय ने आगे कहा कि भाई की हत्या से परिवार को हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन उनके विचार और शिवहर को आगे ले जाने का सपना आज भी जीवित है। संजय कुमार पांडेय ने शोषित, वंचित, दलित एवं महादलित समाज के हक और सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाई थी। उनका सपना था कि शिवहर विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। वहीं, शहीद संजय कुमार पांडेय के पुत्र मनीष कुमार पांडेय ने भी अपने पिता को याद किया। उन्होंने कहा कि पिता का जीवन उनके लिए सबसे बड़ी सीख है। जिस तरह उन्होंने समाज के लिए संघर्ष किया और लोगों की आवाज बनने का काम किया, वह हमेशा उनके लिए प्रेरणा रहेगा। विरासत को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प मनीष पांडेय ने कहा कि पिता की कमी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने यह भी कहा कि पिता ने शिवहर के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। मनीष कुमार पांडेय की पिछले कुछ समय से शिवहर में राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता देखी जा रही है। शहादत दिवस के मौके पर उनके इस बयान को पिता की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। शिवहर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व जिला अध्यक्ष शहीद संजय कुमार पांडेय की 14वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर शिवहर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिजनों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में उनके सामाजिक संघर्ष, राजनीतिक सक्रियता और समाज के शोषित-वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। शहीद संजय कुमार पांडेय के छोटे भाई और लोजपा (रामविलास) के शिवहर जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि 8 अगस्त 2012 को अपराधियों ने राजनीतिक साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि आज 14 वर्षों बाद भी परिवार और समर्थकों के लिए यह दिन संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। शिवहर को आगे ले जाने का सपना जीवित विजय पांडेय ने आगे कहा कि भाई की हत्या से परिवार को हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन उनके विचार और शिवहर को आगे ले जाने का सपना आज भी जीवित है। संजय कुमार पांडेय ने शोषित, वंचित, दलित एवं महादलित समाज के हक और सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाई थी। उनका सपना था कि शिवहर विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। वहीं, शहीद संजय कुमार पांडेय के पुत्र मनीष कुमार पांडेय ने भी अपने पिता को याद किया। उन्होंने कहा कि पिता का जीवन उनके लिए सबसे बड़ी सीख है। जिस तरह उन्होंने समाज के लिए संघर्ष किया और लोगों की आवाज बनने का काम किया, वह हमेशा उनके लिए प्रेरणा रहेगा। विरासत को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प मनीष पांडेय ने कहा कि पिता की कमी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने यह भी कहा कि पिता ने शिवहर के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। मनीष कुमार पांडेय की पिछले कुछ समय से शिवहर में राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता देखी जा रही है। शहादत दिवस के मौके पर उनके इस बयान को पिता की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *