समस्तीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत:डीएम ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना, जिले में 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

समस्तीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत:डीएम ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना, जिले में 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

समस्तीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत की है। रविवार को शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरा हो रहा है। इसी गीत के गौरव शाली थीम पर यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को अधिक प्रबल बनाना है। अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा। जिसमें विशेष उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इस बार केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है । जिसमें छात्र युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी भाग ले रहे हैं। शहर में निकाला तिरंगा साइकिल रैली तिरंगा साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर शहर के अलग-अलग मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ गीत सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। रैली में शामिल लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। स्कूली बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान लोग भारत माता की जयकारा लगा रहे थे। समस्तीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत की है। रविवार को शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरा हो रहा है। इसी गीत के गौरव शाली थीम पर यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को अधिक प्रबल बनाना है। अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा। जिसमें विशेष उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इस बार केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है । जिसमें छात्र युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी भाग ले रहे हैं। शहर में निकाला तिरंगा साइकिल रैली तिरंगा साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर शहर के अलग-अलग मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ गीत सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। रैली में शामिल लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। स्कूली बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान लोग भारत माता की जयकारा लगा रहे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *