पटना में तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा, मौत:100kmph की स्पीड से टकराया, गली में साइकिल चला रहा था मासूम; परिवार में मातम

पटना में तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा, मौत:100kmph की स्पीड से टकराया, गली में साइकिल चला रहा था मासूम; परिवार में मातम

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनोज कुमार के बेटे उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। उत्कर्ष दूसरी कक्षा का छात्र था और रघुनाथ टोला स्थित स्प्रिंडल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। गली में साइकिल चला रहा था बच्चा बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण उत्कर्ष घर के पास गली में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे युवक ने पीछे से बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घसीटता चला गया और मौके पर ही अचेत हो गया। 80 से 100 kmph की रफ्तार में थी बाइक प्रत्यक्षदर्शियों पड़ोसी विवेक कुमार ने बताया, ‘बच्चा छुट्टी होने के चलते सुबह साइकिल चलाने के लिए गली में निकला ही था। तब तक ट्रिपल बाइक सवार ने ठोकर मार दी। बाइक की स्पीड 80 से 100 kmph रही होगी।’ उन्होंने बताया, ‘घटना के बाद उसे पास के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां से उसे IGIMS रेफर किया गया। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक मौत हो चुकी थी। बाइक पर सवार थे तीन युवक बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिर पड़े। एक युवक पकड़ा गया, जबकि दो फरार हो गए। जिस बाइक से एक्सीडेंट हुआ है, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा है। गाड़ी नंबर 2884 है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक सवार युवकों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया, ‘बाइक चलाने वाला आरोपी विशाल कुमार को अरेस्ट किया गया है। आरोपी नेवारी मखदुमपुर जिला जहानाबाद का रहने वाला है। वर्तमान में न्यू अलकापुरी रोड नंबर 9 में रहता है।’ परिवार में मचा कोहराम उत्कर्ष के पिता सनोज कुमार चितकोहरा बाजार में अपनी दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद इलाके में भी मातम का माहौल है। पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनोज कुमार के बेटे उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। उत्कर्ष दूसरी कक्षा का छात्र था और रघुनाथ टोला स्थित स्प्रिंडल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। गली में साइकिल चला रहा था बच्चा बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण उत्कर्ष घर के पास गली में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे युवक ने पीछे से बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घसीटता चला गया और मौके पर ही अचेत हो गया। 80 से 100 kmph की रफ्तार में थी बाइक प्रत्यक्षदर्शियों पड़ोसी विवेक कुमार ने बताया, ‘बच्चा छुट्टी होने के चलते सुबह साइकिल चलाने के लिए गली में निकला ही था। तब तक ट्रिपल बाइक सवार ने ठोकर मार दी। बाइक की स्पीड 80 से 100 kmph रही होगी।’ उन्होंने बताया, ‘घटना के बाद उसे पास के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां से उसे IGIMS रेफर किया गया। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक मौत हो चुकी थी। बाइक पर सवार थे तीन युवक बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिर पड़े। एक युवक पकड़ा गया, जबकि दो फरार हो गए। जिस बाइक से एक्सीडेंट हुआ है, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा है। गाड़ी नंबर 2884 है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक सवार युवकों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया, ‘बाइक चलाने वाला आरोपी विशाल कुमार को अरेस्ट किया गया है। आरोपी नेवारी मखदुमपुर जिला जहानाबाद का रहने वाला है। वर्तमान में न्यू अलकापुरी रोड नंबर 9 में रहता है।’ परिवार में मचा कोहराम उत्कर्ष के पिता सनोज कुमार चितकोहरा बाजार में अपनी दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद इलाके में भी मातम का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *