बुरहानपुर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:नागझिरी घाट समेत कई इलाके प्रभावित होंगे

बुरहानपुर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:नागझिरी घाट समेत कई इलाके प्रभावित होंगे

बुरहानपुर में कल (सोमवार) विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 केवी नागझिरी फीडर के रखरखाव और 11 केवी कालाबाग फीडर पर डीटीआर क्षमता वृद्धि के कार्य किए जाएंगे। नागझिरी फीडर के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, यानी तीन घंटे के लिए विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इससे उदासीन आश्रम, नागझिरी घाट, इतवारा क्षेत्र और बंगड़ीवाला जैसे संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलेगी। इसी तरह, 11 केवी कालाबाग फीडर पर डीटीआर की क्षमता बढ़ाने के कार्य के चलते सुबह 10:15 बजे से 11:15 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे तिब्बिया कॉलेज, गीता प्रोसेस, कालाबाग और सेंट टेरेसा स्कूल सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *