Tikamgarh news: ‘मैं कैसे जिऊंगा…’, रात 11 बजे दुनिया से विदा हो गए पत्नी-बेटा, मनहूस निकली बाइक

Tikamgarh news: ‘मैं कैसे जिऊंगा…’, रात 11 बजे दुनिया से विदा हो गए पत्नी-बेटा, मनहूस निकली बाइक

Tikamgarh news: एमपी के टीकमगढ़ शहर में बीती रात एक परिवार के लिए काल बनकर आ गई। किसी को नहीं पता था कि घर जा रहे परिवार के साथ इतना दर्दनाक हादसा होगा। बता दें कि दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी और बच्चे की मौत हो गई है, जबकि पति की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल रेफर किया गया है। बाइक से परिवार के साथ अपने घर बछौड़ा जाते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। बताया जा रहा है​ कि सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक के कारण यह घटना हुई है।

ये है पूरा मामला

बछौड़ा निवासी राजेश राय पुत्र माखन राय 30 वर्ष पेशे से कोटवार है। वह जतारा एसडीएम की सेवा में था। बताया जा रहा है कि रात को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपनी पत्नी वर्षा 28 वर्ष एवं पुत्र मयंक वर्ष के साथ बाइक से अपने गांव बछौड़ा आ रहा था। रात 11 बजे के बाद जब यह रामनगर के पास पहुंचा तो यहां पर सड़क पर एक खराब ट्रक खड़ा था। ऐसे में उसने अपनी बाइक धीमी की और साइड से निकलने का प्रयास किया तो उसी समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने इसकी बाइक को कुचल दिया।

बच्चे का सिर फूटा, सड़क पर बिखरा परिवार

आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि सात साल के मयंक का सिर फूट गया और उसका भेजा निकल कर सड़क पर बिखर गया। वहीं पत्नी के सिर में भी गंभीर चोट आई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पति का कहना है कि वह बिना पत्नी और बच्चे के कैसे जिएगा। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के सा​थ फरार हो गया।

वहीं घटना के बाद गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात को ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल राजेश को उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्नी और बच्चे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *