‘पैसा चाहिए, पैसा मेरे पीछे चलता है’ वाले अपने वीडियो पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, BJP के पोस्ट को किया शेयर

‘पैसा चाहिए, पैसा मेरे पीछे चलता है’ वाले अपने वीडियो पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, BJP के पोस्ट को किया शेयर

Ravi Kishan money statement: एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। उनके एक बयान ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में रवि किशन से पूछा गया था कि उनके लिए पहचान ज्यादा जरूरी है या पैसा। इस सवाल पर रवि किशन ने ऐसा जवाब दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब खुद रवि किशन ने अपने इस वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। उनका यह जवाब अब सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है।

रवि किशन ने अपने वायरल वीडियो पर किया कमेंट

रवि किशन अक्सर अपने बयानों को लेकर छाए रहते हैं। उनके बोलने का अंदाज उनके डांस स्टेप्स हर चीज लोग फॉलो करने लगे हैं। इस बार भी यही हुआ। राज शमानी के पॉडकास्ट में रवि किशन से पूछा गया कि अगर उन्हें पहचान और पैसे में से किसी एक को चुनना हो तो वह किसे चुनेंगे। इस पर रवि किशन ने बिना ज्यादा सोचे कहा, “पहचान। पैसा मेरे भाई के पीछे-पीछे आता है।” उनके इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद लोगों ने इस लाइन को लेकर अलग-अलग तरह के मीम्स और मजेदार पोस्ट बनाना शुरू कर दिया।

रवि किशन का यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी शेयर किया गया था। पार्टी ने इसे खास तौर पर Gen Z से जुड़े अंदाज में पोस्ट किया। रवि किशन ने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अपनी बात भी रखी। उन्होंने लिखा, “अच्छी पहचान पैसे से ज्यादा कीमती होती है। उन्होंने रोमन दार्शनिक पब्लिलियस सिरस के एक विचार का भी जिक्र किया और बताया कि पहचान और पैसा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।”

रवि किशन ने की थी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बात

हाल ही में अपनी फिल्म ‘मां बहन’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी रवि किशन ने सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह हर बार इंटरनेट पर वायरल कैसे हो जाते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह महादेव की कसम खाकर कह सकते हैं कि उन्हें इसका कारण नहीं पता।

वहीं, रवि किशन इन दिनों फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ में हिमांश कोहली, शिल्पा शिंदे और सोनाली ए सजनानी भी नजर आईं। इसके अलावा वह जल्द ही ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2006 में आई चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसला’ की कहानी को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *