पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुढ़ाचंद्रजी. राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत कस्बे के प्राचीन पंचमढ़ी धाम स्थित नरसिंह भगवान मंदिर परिसर के समीप पहाड़ी क्षेत्र में भक्तजनों के सहयोग से मंदिर संत ने विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाए। साथ ही पौधों की सार-संभाल की जिम्मेदारी भी ली।

मंदिर संत मुनिश्वर दास महाराज ने कहा कि ईश्वर की आराधना के साथ पौधारोपण भी जरूरी है। प्रकृति के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे छाया के साथ विभिन्न प्रकार के फल, फूल और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

संत ने बताया कि मंदिर परिसर में अशोक, आम, शहतूत, चीकू, बादाम, नीम और वटवृक्ष सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पौधे लगाए गए हैं। भक्तों के सहयोग से परिसर में 100 और पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।

निर्मोही अखाड़ा के संत प्रिया दास महाराज एवं ग्रामीण रणजीत चपराना ने कहा कि सभी को कम से कम 10 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

ग्रामीण जयसिंह राजपूत, सीताराम खारवाड़, रतन सैनी सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर संत ने लोगों से पौधारोपण अभियान में सहयोग करने की अपील की।

फोटो कैप्शन.
गुढ़ाचंद्रजी. पंचमढ़ी धाम में पौधरोपण करते शिष्य एवं ग्रामीण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *