लुधियाना में दोस्त का झगड़ा सुलझाया तो प्रॉपर्टी डीलर मारा:पिता बोले-मूसेवाला की तरह गोलियों से छलनी किया, संस्कार से इनकार; फायरिंग का VIDEO आया था

लुधियाना में दोस्त का झगड़ा सुलझाया तो प्रॉपर्टी डीलर मारा:पिता बोले-मूसेवाला की तरह गोलियों से छलनी किया, संस्कार से इनकार; फायरिंग का VIDEO आया था

पंजाब के लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे हरजिंदर सिंह (25) 3 महीने पहले अपने दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया था। तब दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते आरोपियों ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह उनके बेटे को रास्ते में घेरकर 5 गोलियों से छलनी कर दिया। पिता जवाहर सिंह ने अगे कहा कि हरजिंदर उनका इकलौता बेटा था और उसके बहुत दोस्त थे। इस बीच सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। बता दें कि हरजिंदर की शुक्रवार रात दोस्त के घर के बाहर 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसकी कार को घेरकर रोक लिया जाता है और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जाती है। प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में क्या सामने आया… प्रॉपर्टी के साथ कपड़ों का काम करता था, बहन अमेरिका रहती मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। वो प्रॉपर्टी ट्रेडिंग के साथ कपड़ों का काम भी करता था। उसकी एक बहन अमेरिका में रहती है। बेटे की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। SHO बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे टिब्बा थाने के SHO गगनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ———————— यही भी पढ़ें- लुधियाना में 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या,VIDEO:दोस्त के घर जाते वक्त घेरा, पहले मारपीट की, फिर फायरिंग; परिवार का इकलौता बेटा था लुधियाना में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। वह दोस्त के घर गया था, जहां पर हमलावारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पहले उसके साथ मरपीट की, इसके बाद उसे 5 गोलियां मारीं, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *