सिंहवाड़ा प्रखंड के नगर पंचायत भरवाड़ा में शनिवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में चार दुकानों पर बुलडोजर चलाकर लगभग 2 डिसमिल (2 डी) सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई शाम 6:30 बजे तक चली। जिन दुकानों पर बुलडोजर चला उनमें लोली फैशन, प्रिंस पार्लर, अशोक फोटो फ्रेमिंग एवं सजावट सेंटर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गौरी शंकर साह की दुकान का आंशिक हिस्सा भी सरकारी जमीन पर पाया गया, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। यह जमीन गणेश चौधरी के कब्जे में थी। प्रशासन द्वारा मौजा भरवाड़ा, थाना नंबर 71 के खाता 1180, खेसरा 1010, रकवा 2 डिसमिल (2 डी) किस्म ‘मकानमय सहन’ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में ‘रैयत अनाबाद बिहार सरकार’ के नाम दर्ज है। वहीं, खाता 1181, खेसरा 1011 किस्म ‘कुंआ’ की जमीन पर अभी जांच चल रही है, जो ‘रैयत अनाबाद सर्व साधारण’ के नाम दर्ज है। सिंहवाड़ा अंचल अधिकारी कार्यालय से 25 जुलाई 2026 को चार लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें गणेश चौधरी, गौरी शंकर साह, मिथलेश साह और दिनेश साह शामिल थे, जो सभी भरवाड़ा के निवासी हैं। नोटिस में उन्हें 03 अगस्त 2026 तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। चेतावनी दी गई थी कि तय तिथि तक जमीन खाली न करने पर बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 के तहत बलपूर्वक खाली कराया जाएगा। साथ ही, दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना भी वसूला जाएगा। कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा अंकुर राय, राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, नगर पंचायत भरवाड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल, थानाध्यक्ष बसंत कुमार, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ क्यूआरटी (QRT) टीम मौके पर मौजूद रही। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजली आपूर्ति भी काट दी गई थी। अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा अंकुर राय ने बताया कि यह कार्रवाई काफी दिनों से चल रही थी और अतिक्रमण वाद संख्या 02/2022-23 में आदेश पारित है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस दिया गया था, लेकिन समय पर जमीन खाली नहीं की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। खाता 1180, खेसरा 1010 को पूरी तरह मुक्त करा लिया गया है, जबकि खाता 1181, खेसरा 1011 की जांच रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई होगी। नगर पंचायत भरवाड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने कहा कि अंचलाधिकारी द्वारा उन्हें जानकारी दी गई थी और उन्होंने सहयोग किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भरवाड़ा में अन्य सरकारी जमीन पर भी जो अतिक्रमण है, उसे जल्द ही खाली कराया जाएगा। सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे और समय पर अतिक्रमण न हटाने पर विभागीय स्तर से बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। राजस्व अधिकारी मनोज कुमार ने पुष्टि की कि अमीन से नापी कराने के बाद ही कार्रवाई की गई है और खेसरा 1010 की 2 डिसमिल जमीन सरकारी है, जिसे मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। दोपहर ठीक 12 बजे अधिकारी दल-बल के साथ भरवाड़ा चौक पहुंचे। सबसे पहले अमीन से दोबारा नापी कराई गई, जिसके बाद जेसीबी (JCB) से अतिक्रमणित हिस्सों को तोड़ा गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भरवाड़ा में अन्य सरकारी जमीनों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सभी अतिक्रमणकारियों को चरणबद्ध तरीके से नोटिस दिया जाएगा और नहीं हटाने पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की आवेदिका संध्या देवी थीं, जिनसे संपर्क नहीं हो सका। सिंहवाड़ा प्रखंड के नगर पंचायत भरवाड़ा में शनिवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में चार दुकानों पर बुलडोजर चलाकर लगभग 2 डिसमिल (2 डी) सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई शाम 6:30 बजे तक चली। जिन दुकानों पर बुलडोजर चला उनमें लोली फैशन, प्रिंस पार्लर, अशोक फोटो फ्रेमिंग एवं सजावट सेंटर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गौरी शंकर साह की दुकान का आंशिक हिस्सा भी सरकारी जमीन पर पाया गया, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। यह जमीन गणेश चौधरी के कब्जे में थी। प्रशासन द्वारा मौजा भरवाड़ा, थाना नंबर 71 के खाता 1180, खेसरा 1010, रकवा 2 डिसमिल (2 डी) किस्म ‘मकानमय सहन’ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में ‘रैयत अनाबाद बिहार सरकार’ के नाम दर्ज है। वहीं, खाता 1181, खेसरा 1011 किस्म ‘कुंआ’ की जमीन पर अभी जांच चल रही है, जो ‘रैयत अनाबाद सर्व साधारण’ के नाम दर्ज है। सिंहवाड़ा अंचल अधिकारी कार्यालय से 25 जुलाई 2026 को चार लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें गणेश चौधरी, गौरी शंकर साह, मिथलेश साह और दिनेश साह शामिल थे, जो सभी भरवाड़ा के निवासी हैं। नोटिस में उन्हें 03 अगस्त 2026 तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। चेतावनी दी गई थी कि तय तिथि तक जमीन खाली न करने पर बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 के तहत बलपूर्वक खाली कराया जाएगा। साथ ही, दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना भी वसूला जाएगा। कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा अंकुर राय, राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, नगर पंचायत भरवाड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल, थानाध्यक्ष बसंत कुमार, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ क्यूआरटी (QRT) टीम मौके पर मौजूद रही। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजली आपूर्ति भी काट दी गई थी। अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा अंकुर राय ने बताया कि यह कार्रवाई काफी दिनों से चल रही थी और अतिक्रमण वाद संख्या 02/2022-23 में आदेश पारित है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस दिया गया था, लेकिन समय पर जमीन खाली नहीं की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। खाता 1180, खेसरा 1010 को पूरी तरह मुक्त करा लिया गया है, जबकि खाता 1181, खेसरा 1011 की जांच रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई होगी। नगर पंचायत भरवाड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने कहा कि अंचलाधिकारी द्वारा उन्हें जानकारी दी गई थी और उन्होंने सहयोग किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भरवाड़ा में अन्य सरकारी जमीन पर भी जो अतिक्रमण है, उसे जल्द ही खाली कराया जाएगा। सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे और समय पर अतिक्रमण न हटाने पर विभागीय स्तर से बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। राजस्व अधिकारी मनोज कुमार ने पुष्टि की कि अमीन से नापी कराने के बाद ही कार्रवाई की गई है और खेसरा 1010 की 2 डिसमिल जमीन सरकारी है, जिसे मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। दोपहर ठीक 12 बजे अधिकारी दल-बल के साथ भरवाड़ा चौक पहुंचे। सबसे पहले अमीन से दोबारा नापी कराई गई, जिसके बाद जेसीबी (JCB) से अतिक्रमणित हिस्सों को तोड़ा गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भरवाड़ा में अन्य सरकारी जमीनों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सभी अतिक्रमणकारियों को चरणबद्ध तरीके से नोटिस दिया जाएगा और नहीं हटाने पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की आवेदिका संध्या देवी थीं, जिनसे संपर्क नहीं हो सका।

