भारत को बहुत बड़ा झटका, ‘द हंड्रेड’ के दौरान चोटिल हुई जेमिमा चोट, एशिया कप खेलने पर सस्पेंस

भारत को बहुत बड़ा झटका, ‘द हंड्रेड’ के दौरान चोटिल हुई जेमिमा चोट, एशिया कप खेलने पर सस्पेंस

Jemimah Rodrigues Injury, Indian Women’s team, Asia Cup 2026: भारत की स्टार बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गई हैं। उनकी चोट इतनी गंभीर है कि वे आने वाले महिला एशिया कप 2026 से भी बाहर हो सकती है। अगर ऐसा होगा है तो यह भारत के लिए के बहुत बड़ा झटका होगा।

जेमिमा चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर

जेमिमा ने सदर्न ब्रेव ‘के लिए मिडिल ऑर्डर में अहम खिलाड़ी रहीं और छह पारियों में 35.75 की औसत और 131.19 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए। लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा। फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों के लिए जेमिमा की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है।

फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “हम पुष्टि करते हैं कि जेमिमा रोड्रिग्स को लगी चोट के कारण हमने ‘द हंड्रेड’ के शेष मुकाबलों के लिए चार्ली नॉट को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। जेमी, हम आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”

एशिया कप खेलने पर सस्पेंस

महिला टी20 एशिया कप 28 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें टूर्नामेंट का पहला मैच हांगकांग और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद 3 और 5 सितंबर को हांगकांग और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। अगर रोड्रिग्स को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, तो हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए उनके पास एक महीने से भी कम समय है।

  • इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

अगर रोड्रिग्स समय पर फिट नहीं हो पाती हैं, तो यस्तिका भाटिया और प्रतिका रावल को भारत की टी20 टीम में वापस बुलाने पर विचार किया जा सकता है। मिडिल ओवरों में तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखने वाली जेमिमा पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा रही हैं। भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल देश रहा है, जिसने चार वनडे और तीन टी20 फॉर्मेट के खिताब जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *