लखनऊ में रविवार यानी 9 अगस्त को तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके चलते शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह 9 बजे तिरंगा यात्रा, सुबह 10 बजे काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर शहीद स्मारक में कार्यक्रम और शाम 4 बजे सीएसआई क्लब में श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रमों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। खास तौर पर 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, हजरतगंज, रॉयल होटल, लालबत्ती, सिसेंडी और कैंट की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रविवार को इन रास्तों से गुजरने से पहले डायवर्जन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। सुबह 8 बजे तिरंगा यात्रा, इन रास्तों पर असर रविवार सुबह 8 बजे तिरंगा यात्रा को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इसके चलते समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को जरूरत के मुताबिक रोका जाएगा। समतामूलक चौराहा और सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से 1090, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की तरफ जाने वाले वाहनों को ग्रीन कॉरिडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट और जी-20 तिराहा होकर भेजा जाएगा।
1090 चौराहे से गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की तरफ जाने वाले वाहन पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम, चिरैयाझील या समतामूलक चौराहा होते हुए ग्रीन कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकेंगे। लालबत्ती चौराहे से बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब और 1090 की तरफ जाने वाले वाहनों को कटाईपुल, दिलकुशा और पिपराघाट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अहिमामऊ अंडरपास का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हजरतगंज जाने वालों को इन रास्तों से निकलना होगा काकोरी में भी बदलेगा ट्रैफिक रूट शाम 4 बजे CSI क्लब में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को राहत ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को जरूरत के मुताबिक प्रतिबंधित मार्ग पर भी अनुमति दी जा सकती है। किसी चिकित्सकीय आपात स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। लखनऊ पुलिस की अपील ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रविवार को हजरतगंज, 1090, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, कैंट, लालबत्ती, रॉयल होटल और काकोरी की तरफ जाने से पहले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। कार्यक्रमों के दौरान मौके की स्थिति के अनुसार डायवर्जन में बदलाव भी किया जा सकता है।

