अररिया पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से तीन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों की कमान सौंपी है। इस बदलाव के बाद कुआडी, मदनपुर और बरदाहा थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं। जारी आदेश के अनुसार, अररिया नगर थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को कुआडी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश वहीं, रानीगंज थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रिया कुमारी को मदनपुर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, जोकीहाट थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक इम्तियाज खां का भी तबादला किया गया है। उन्हें बरदाहा थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तीनों अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नए पद पर योगदान करने के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है। शिकायतों के तुरंत निपटारे की उम्मीद पुलिस विभाग में इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों से संबंधित थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है और जोगबनी थाना में जल्द ही इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी को थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया जाएगा। अररिया पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से तीन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों की कमान सौंपी है। इस बदलाव के बाद कुआडी, मदनपुर और बरदाहा थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं। जारी आदेश के अनुसार, अररिया नगर थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को कुआडी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश वहीं, रानीगंज थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रिया कुमारी को मदनपुर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, जोकीहाट थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक इम्तियाज खां का भी तबादला किया गया है। उन्हें बरदाहा थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तीनों अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नए पद पर योगदान करने के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है। शिकायतों के तुरंत निपटारे की उम्मीद पुलिस विभाग में इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों से संबंधित थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है और जोगबनी थाना में जल्द ही इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी को थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया जाएगा।

