‘तुम ज्योतिका की तरह बिहेव कर रहे हो’, सूर्या ने अपनी फिल्म में दोहराया ‘चंद्रमुखी’ का सीन ,वायरल वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट

Suriya Chandramukhi scene: साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘करुप्पु’ की सक्सेस के बाद एक्टर अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, ट्रेलर में एक छोटा-सा सीन ऐसा है, जिसने सूर्या की पत्नी और एक्ट्रेस ज्योतिका के फैंस का खास ध्यान खींच लिया।

बता दें, ट्रेलर में सूर्या का किरदार काफी उत्साहित होकर ममिता बैजू के किरदार को अपनी टॉय कार कलेक्शन दिखाता नजर आता है। इसी दौरान ममिता का किरदार उन्हें कहता है कि वो ‘चंद्रमुखी’ में ज्योतिका के किरदार की तरह बिहेव कर रहे हैं। इसके बाद सूर्या के इस अंदाज की तुलना ज्योतिका के आइकॉनिक सीन से होने लगी।

सूर्या के सीन को ज्योतिका के ‘चंद्रमुखी’ से जोड़ रहे फैंस

फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस ने सूर्या के इस सीन और ज्योतिका के ‘चंद्रमुखी’ वाले अंदाज की क्लिप्स सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते दोनों सीन की तुलना करने वाले वीडियो वायरल होने लगे। बता दें, एक यूजर ने इस सीन पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद शानदार बताया।

Suriya Viswanath and Sons
फैंस कमेंट

तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ममिता बैजू ने सूर्या के अंदाज की तुलना ‘चंद्रमुखी’ की ज्योतिका से करके शानदार कनेक्शन बनाया है। इसके बाद अन्य फैन ने सूर्या के जरिए ज्योतिका के ‘चंद्रमुखी’ सीन को दोहराने को खूबसूरत और प्यारा बताया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पति-पत्नी के फिल्मी कनेक्शन को पसंद कर रहे हैं और इसे ‘कपल गोल्स’ से जोड़ रहे हैं।

‘विश्वनाथ एंड संस’ के ट्रेलर में क्या दिखा?

फिल्म का ट्रेलर सूर्या के किरदार के इर्द-गिर्द घूमता नजर आता है। इसमें उनकी जिंदगी और कहानी से जुड़े कई पहलुओं की झलक देखने को मिलती है। हालांकि, कहानी आखिर किस दिशा में जाएगी और सूर्या के किरदार के साथ आगे क्या होता है, इसका जवाब फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा।

बता दें, फिल्म में सूर्या के साथ ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन भी लीड रोल में नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

‘विश्वनाथ एंड संस’ 14 अगस्त, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म मूल रूप से तमिल भाषा में बनाई गई है, लेकिन इसे तेलुगु में भी डब करके रिलीज किया जाएगा। साथ ही, ‘करुप्पु’ की सफलता के बाद अब सूर्या के फैंस की नजर उनकी इस फिल्म पर है। ऐसे में देखना होगा कि ‘विश्वनाथ एंड संस’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कितना पसंद आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *