‘एपिसोड जब आएगा मैं देश छोड़कर जा चुकी होंगी’, मल्लिका शेरावत के जेल वाले कमेंट पर रिया चक्रवर्ती ने दिया जवाब

‘एपिसोड जब आएगा मैं देश छोड़कर जा चुकी होंगी’, मल्लिका शेरावत के जेल वाले कमेंट पर रिया चक्रवर्ती ने दिया जवाब

Mallika Sherawat taunts Rhea Chakraborty: करण जौहर के मशहूर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का नया ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। इस बार शो के गेम और रणनीति से ज़्यादा चर्चा उसमें शामिल महिला सेलेब्स के पर्सनल खुलासों और आपसी तकरार को लेकर हो रही है। ट्रेलर में अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपनी दोनों शादियों में मिले धोखे का दर्द बयां किया, वहीं मल्लिका शेरावत और रिया चक्रवर्ती के बीच हुई तीखी बहस भी इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड करने लगी है।

मल्लिका शेरावत ने रिया पर जेल और कमबैक पर कसा तंज

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ट्रेलर में दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट्स जब एक राउंड टेबल पर इकट्ठा होते हैं, तो माहौल अचानक बेहद व्यक्तिगत हो जाता है। कैसे श्वेता तिवारी अपने अतीत की दर्दनाक यादों को शेयर करती हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी दोनों शादियों में पतियों की तरफ से उन्हें धोखा मिला था। श्वेता का यह बेबाक अंदाज फैंस के बीच खासा चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी किसी सार्वजनिक मंच पर अपने निजी जीवन को लेकर इतनी खुलकर बात नहीं की थी।

वहीं, इसमें सबसे विवादित और चर्चित पल तब सामने आता है जब मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती पर सीधा निशाना साधती हैं। मल्लिका इस दौरान रिया से कहती हैं कि उन्हें जेल हो चुकी है और यह उनका कमबैक है। इस तीखे तंज पर रिया चक्रवर्ती मज़ाकिया अंदाज में जवाब देती हैं। जब यह एपिसोड टेलीकास्ट होगा, तब तक वह देश छोड़कर जा चुकी होंगी। इसी राउंड टेबल पर साहिल सलाथिया, मल्लिका शेरावत और हरमन सिंघा के बीच भी एक-दूसरे पर धोखेबाज होने के आरोप भी लगते हैं, जिससे सेशन का माहौल और गरमा जाता है।

Mallika Sherawat taunts Rhea Chakraborty
सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत और रिया चक्रवर्ती को लेकर कमेंट
Mallika Sherawat taunts Rhea Chakraborty
सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत और रिया चक्रवर्ती को लेकर कमेंट

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट

ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग श्वेता तिवारी की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूज़र्स मल्लिका और रिया के बीच हुई नोकझोंक को लेकर मीम्स और कमेंट्स शेयर कर रहे हैं। शो का यह ड्रामा भरा अंदाज दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है।


Mallika Sherawat taunts Rhea Chakraborty
सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत और रिया चक्रवर्ती को लेकर कमेंट

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ कब होगा रिलीज?

बता दें, ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ 21 मशहूर कंटेस्टेंट्स के साथ 13 अगस्त से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू होगा। इस सीजन में मुनव्वर फारुकी, फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान, दलीप ताहिल और शालिनी पासी जैसे कई जाने-माने चेहरे नज़र आएंगे। मेकर्स के मुताबिक, इस बार शो में सिर्फ गेम की रणनीति ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के निजी जीवन के राज़ और आपसी टकराव भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं। ट्रेलर के बाद से ही फैंस इस नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *