दौसा सदर थाना पुलिस ने प्लॉट पर कब्जे की कोशिश और फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 7 अगस्त की रात करीब 1 बजे आरोपी परिवादी पुष्पेंद्र के प्लॉट पर पहुंचे और उसे जगह खाली करने की धमकी दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और खाली कारतूस भी जब्त किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्लॉट खाली करने की धमकी देकर की फायरिंग पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त की रात करीब 1 बजे कुछ लोग वाहनों से परिवादी पुष्पेंद्र के प्लॉट पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने प्लॉट खाली करने की धमकी दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर सदर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि परिवादी की मां विमला देवी ने 2007 में आगरा रोड स्थित सर्वेश्वर कॉलोनी में 166 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। परिवार पिछले करीब 8 महीने से इसी प्लॉट पर पक्का मकान बनाकर रह रहा है। CCTV और टोल फुटेज खंगाले, 4 आरोपी गिरफ्तार वारदात के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आरोपियों के आने-जाने वाले रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले। टोल प्लाजा की फुटेज भी जुटाई गई। जांच के आधार पर पुलिस ने डब्बूराम जाटव निवासी बस्ती, वेद प्रकाश छाबड़ी उर्फ रामू निवासी तिया पट्टी, नीतेश कुमार निवासी बिलंद चटपुरा, थाना उच्चैन, भरतपुर और राहुल गुर्जर निवासी श्रीनाथ बिहार कॉलोनी, जामडोली, जयपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और खाली कारतूस भी जब्त किया है। जुलाई में कथित इकरारनामा, अब अर्जुन मीणा समेत अन्य की तलाश पुलिस के अनुसार, आरोप है कि भूमाफिया गैंग ने जुलाई 2026 में उक्त प्लॉट का कथित तौर पर इकरारनामा तैयार करवाया था। इसके बाद 7 अगस्त की रात आरोपी प्लॉट पर पहुंचे और परिवादी को जगह खाली करने की धमकी दी। इसी दौरान फायरिंग की गई। मामले में अर्जुन मीणा निवासी सिरोली जयपुर, अक्षत चांदा, कमलेश एमके मीणा, सुनील शर्मा सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


