Devendra Fadnavis ने Siddhivinayak Temple जांच के दिए आदेश, खंगाला जाएगा 5 साल का रिकॉर्ड

Devendra Fadnavis ने Siddhivinayak Temple जांच के दिए आदेश, खंगाला जाएगा 5 साल का रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में कथित दान अनियमितताओं की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मंदिर के पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड की जांच करने का निर्देश दिया है।

यह निर्देश महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मंदिर से हर साल करीब 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। इसके बाद नौ कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई थी और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वतंत्र जांच की मांग की थी। अधिकारियों के अनुसार, सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात कर वर्ष 2023 से 2026 के बीच हुए चढ़ावे और आय का विस्तृत ब्योरा दिया।

इसे भी पढ़ें: Devendra Fadnavis ने कांग्रेस पर साधा निशाना, सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि फडणवीस ने जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। पिछले महीने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मामले में स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *