दमोह में करंट से मजदूर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन:पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग; टीआई बोले- जांच करेंगे

दमोह में करंट से मजदूर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन:पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग; टीआई बोले- जांच करेंगे

दमोह जिले के हटा स्थित गांधी वार्ड में निर्माणाधीन भवन में काम करते समय बिजली की लाइन की चपेट में आने से 32 वर्षीय मजदूर शरद नामदेव की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार दोपहर सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तीसरी मंजिल के पास से गुजर रही थी लाइन मृतक की पत्नी प्रियंका नामदेव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि भवन की तीसरी मंजिल पर स्लैब डालते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। निर्माण स्थल के ठीक ऊपर से गुजर रही 33 केवी की चालू लाइन को न तो बंद कराया गया और न ही हटवाया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट, मुआवजे की मांग मृतक शरद अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उस पर दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी थी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं हटा विधायक पुत्र अंकुश खटीक ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। TI बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे हटा टीआई सुधीर बेगी ने परिजनों से आवेदन लेकर मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निर्माण की अनुमति और सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही की जांच के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *