मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह सड़क हादसे में ग्रामीण कार्य विभाग के कर्मी चंदन कुमार झा की मौत हो गई। बाइक से अपनी पत्नी से मिलने समस्तीपुर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र की है। पहचान पत्र से हुई मृतक की पहचान पुलिस ने मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान मधुबनी जिले के आदर्श नगर (गोशाला रोड) निवासी गौरी कांत झा के पुत्र चंदन कुमार झा के रूप में की। पत्नी सरकारी नौकरी में हैं। पुलिस ने हादसे की जानकारी उनके परिजनों और ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत सहकर्मियों को दी। जानकारी मिलते ही विभाग के सहकर्मी और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने के बाद चंदन कुमार झा की पत्नी भी समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुईं। ढाका डिवीजन में थे कार्यरत परिवार और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार झा मोतिहारी ग्रामीण कार्य विभाग के ढाका डिवीजन में कार्यरत थे। शनिवार सुबह बाइक से मोतिहारी से समस्तीपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान दिघरा के पास हादसे के शिकार हो गए। कच्ची पक्की ओपी प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह सड़क हादसे में ग्रामीण कार्य विभाग के कर्मी चंदन कुमार झा की मौत हो गई। बाइक से अपनी पत्नी से मिलने समस्तीपुर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र की है। पहचान पत्र से हुई मृतक की पहचान पुलिस ने मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान मधुबनी जिले के आदर्श नगर (गोशाला रोड) निवासी गौरी कांत झा के पुत्र चंदन कुमार झा के रूप में की। पत्नी सरकारी नौकरी में हैं। पुलिस ने हादसे की जानकारी उनके परिजनों और ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत सहकर्मियों को दी। जानकारी मिलते ही विभाग के सहकर्मी और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने के बाद चंदन कुमार झा की पत्नी भी समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुईं। ढाका डिवीजन में थे कार्यरत परिवार और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार झा मोतिहारी ग्रामीण कार्य विभाग के ढाका डिवीजन में कार्यरत थे। शनिवार सुबह बाइक से मोतिहारी से समस्तीपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान दिघरा के पास हादसे के शिकार हो गए। कच्ची पक्की ओपी प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


