ट्रक कैबिन में खून से लथपथ मिला ड्राइवर का शव:शेखपुरा में नरकटियागंज से चीनी लेकर पहुंचा था, पहचान में जुटी पुलिस

ट्रक कैबिन में खून से लथपथ मिला ड्राइवर का शव:शेखपुरा में नरकटियागंज से चीनी लेकर पहुंचा था, पहचान में जुटी पुलिस

शेखपुरा में शनिवार को बाईपास रोड स्थित एक लाइन होटल के पास खड़ी ट्रक के कैबिन से चालक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, डीआईयू प्रभारी अवधेश कुमार और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। चीनी व्यवसायी ने मंगवाई थी 600 बोरी चीनी शहर के बुधौली मोहल्ला निवासी चीनी व्यवसायी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने बेतिया जिले के नरकटियागंज से 600 बोरी चीनी मंगवाई थी। इसके लिए मोतिहारी के संजय ट्रांसपोर्ट से एक ट्रक किराए पर लिया गया था। व्यवसायी अशोक कुमार ने सुबह कई बार ट्रक चालक के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस इसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट संचालक से संपर्क किया, जिसने बताया कि चीनी से लदा ट्रक बाईपास रोड स्थित लाइन होटल के पास खड़ा है और चालक शायद सो रहा होगा। जब अशोक कुमार ने ट्रक के बंद कैबिन को खटखटाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने कैबिन के अंदर झांका। वहां चालक खून से लथपथ मृत पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत ट्रांसपोर्ट एजेंसी और पुलिस को दी गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। साथ ही, चालक की हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है। शेखपुरा में शनिवार को बाईपास रोड स्थित एक लाइन होटल के पास खड़ी ट्रक के कैबिन से चालक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, डीआईयू प्रभारी अवधेश कुमार और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। चीनी व्यवसायी ने मंगवाई थी 600 बोरी चीनी शहर के बुधौली मोहल्ला निवासी चीनी व्यवसायी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने बेतिया जिले के नरकटियागंज से 600 बोरी चीनी मंगवाई थी। इसके लिए मोतिहारी के संजय ट्रांसपोर्ट से एक ट्रक किराए पर लिया गया था। व्यवसायी अशोक कुमार ने सुबह कई बार ट्रक चालक के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस इसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट संचालक से संपर्क किया, जिसने बताया कि चीनी से लदा ट्रक बाईपास रोड स्थित लाइन होटल के पास खड़ा है और चालक शायद सो रहा होगा। जब अशोक कुमार ने ट्रक के बंद कैबिन को खटखटाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने कैबिन के अंदर झांका। वहां चालक खून से लथपथ मृत पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत ट्रांसपोर्ट एजेंसी और पुलिस को दी गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। साथ ही, चालक की हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *