जयपुर में तीन दिन बारिश का अलर्ट:आज ग्रामीण इलाकों में 2 इंच तक बरसात हुई, ज्यादा बरसात शाहपुरा में 47 MM दर्ज

जयपुर में तीन दिन बारिश का अलर्ट:आज ग्रामीण इलाकों में 2 इंच तक बरसात हुई, ज्यादा बरसात शाहपुरा में 47 MM दर्ज

राजधानी जयपुर में लगातार बारिश होने से गर्मी, उसम कम हो गई। शुक्रवार से जयपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जो आज सुबह तक जारी रही। आज ग्रामीण इलाकों में 2 इंच तक बरसात हुई। जबकि शहर में भी जगह-जगह हल्की बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना जताते हुए यहां यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है और आसमान में घने बादल छाए है। सुबह से हल्की हवाएं चलने से मौसम सुहावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर में सबसे ज्यादा बरसात शाहपुरा में 47MM बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा चौंमू में 41, चांदवास (दिल्ली रोड) पर 37, कालवाड़ में 24, जमवारामगढ़ में 21, बस्सी में 20, कोटखावदा में 20, आमेर में 17, रामपुरा डाबरी में 16, पावटा में 26 और विराट नगर में 22MM पानी बरसा। दिल्ली रोड पर तेज बरसात से यहां शाहपुरा, पावटा, कोटपूतली के आसपास सड़क किनारे हाइवे पर पानी भर गया। शाहपुरा में मौजूद कस्बों में भी कुछ इलाकों में पानी भरने लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। गर्मी से राहत, तापमान 30 डिग्री दर्ज राजधानी में बारिश का असर तापमान और उमस पर रहा। बारिश के साथ हल्की हवाएं चलने से उमस कम हो गई और तापमान में गिरावट हुई। बीती रात जयपुर का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में लोगों को कूलर, पंखों में भी हल्की ठंडक महसूस हुई। जबकि कल दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। अब तक 28 फीसदी कम बरसात जयपुर में इस मानसून सीजन की स्थिति देखे तो अब तक सामान्य से 28 फीसदी कम ही बरसात हुई। जयपुर में 1 जून से आज दिन तक सामान्य बारिश 316.9MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 229MM ही बरसात हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *