प्रयागराज में सब-जूनियर तैराकी ट्रायल 9 अगस्त को:अयोध्या में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

प्रयागराज में सब-जूनियर तैराकी ट्रायल 9 अगस्त को:अयोध्या में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज में 9 अगस्त को चयन ट्रायल होगा। जॉर्ज टाउन स्थित छोटे स्विमिंग पूल में सुबह 10 बजे जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर चुने गए खिलाड़ी इसी दिन सुबह 11 बजे मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडल से चयनित तैराक 14 से 16 अगस्त तक अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन आयु वर्गों के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा प्रतियोगिता में अंडर-11-12 और अंडर-13-14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं शामिल हो सकेंगे। ट्रायल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को अलग-अलग तैराकी स्पर्धाओं में परखा जाएगा। इन स्पर्धाओं में होगा चयन फ्री स्टाइल बैक स्ट्रोक ब्रेस्ट स्ट्रोक बटरफ्लाई स्ट्रोक व्यक्तिगत मेडले रिले ये दस्तावेज लाना जरूरी एक खिलाड़ी अधिकतम पांच स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेगा। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही भाग लेने की अनुमति मिलेगी। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, नगर निगम का जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड, एसएफ और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अनुसार ट्रायल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों और जिला तैराकी संघ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *