जालोर में स्टांप वेंडर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:जालौर कचहरी में कार्यरत था, पुलिस कारणों की जांच में जुटी

जालोर में स्टांप वेंडर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:जालौर कचहरी में कार्यरत था, पुलिस कारणों की जांच में जुटी

जालोर शहर की न्यू रामदेव कॉलोनी में शुक्रवार शाम को एक स्टांप वेंडर ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर जालोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक रफीक खान ने मृतक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जालौर कचहरी में कार्यरत था जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को एक स्टांप वेंडर ने अपने ही घर के पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एंबुलेंसकर्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुकेश पवार (32) पुत्र मोहनलाल मेघवाल, मूल निवासी वेलार, बाली (जिला पाली) के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में जालौर कचहरी में स्टांप वेंडर के रूप में कार्यरत था। हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद मामले की पूरी जांच की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *