भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। घर में शव मिला है। गर्दन दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में गर्दन फंसी हुई थी। स्थानीय लोगों ने सूचना बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित किए। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की पहचान मेन रोड, राजा बाजार निवासी कृष्णा सिन्हा(35) के रूप में हुई है। घटना जज बाजार वार्ड नंबर-4 की है। परिवार से दूर किराए के कमरे में रहता था मां कमलावती देवी ने बताया कि कृष्णा अपने घर से करीब 500 मीटर दूर शांति नगर में गणेश प्रसाद के मकान में किराए पर रहता था। इलाके में घूम-घूमकर कुरकुरे, बिस्किट बेचकर अपना जीवनयापन करता था। करीब दो साल पहले अपनी पसंद की लड़की खुशी श्रीवास्तव से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। दोनों अलग रहने लगे। पत्नी के वापस नहीं लौटने के कारण कृष्णा काफी तनाव में रहने लगा था। उसने कई बार पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। पहले की तुलना में घर भी कम आता-जाता था। शुक्रवार रात मकान मालिक से उसकी मौत की सूचना मिली।
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार दास ने बताया कि युवक की गर्दन दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में फंसी हुई थी, जबकि उसका एक हाथ आगे की ओर लटका हुआ था। कमरे में उस समय कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था। FSL टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतक के परिवार में उसकी चार बहनें सोनी, पिंकी, जूली, सीता कुमारी और एक भाई गोपाल सिन्हा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। घर में शव मिला है। गर्दन दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में गर्दन फंसी हुई थी। स्थानीय लोगों ने सूचना बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित किए। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की पहचान मेन रोड, राजा बाजार निवासी कृष्णा सिन्हा(35) के रूप में हुई है। घटना जज बाजार वार्ड नंबर-4 की है। परिवार से दूर किराए के कमरे में रहता था मां कमलावती देवी ने बताया कि कृष्णा अपने घर से करीब 500 मीटर दूर शांति नगर में गणेश प्रसाद के मकान में किराए पर रहता था। इलाके में घूम-घूमकर कुरकुरे, बिस्किट बेचकर अपना जीवनयापन करता था। करीब दो साल पहले अपनी पसंद की लड़की खुशी श्रीवास्तव से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। दोनों अलग रहने लगे। पत्नी के वापस नहीं लौटने के कारण कृष्णा काफी तनाव में रहने लगा था। उसने कई बार पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। पहले की तुलना में घर भी कम आता-जाता था। शुक्रवार रात मकान मालिक से उसकी मौत की सूचना मिली।
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार दास ने बताया कि युवक की गर्दन दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में फंसी हुई थी, जबकि उसका एक हाथ आगे की ओर लटका हुआ था। कमरे में उस समय कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था। FSL टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतक के परिवार में उसकी चार बहनें सोनी, पिंकी, जूली, सीता कुमारी और एक भाई गोपाल सिन्हा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

