भोजपुर- सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत:स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा

भोजपुर- सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत:स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा

भोजपुर में कुल्हड़िया टोल प्लाजा के सड़क हादसे में घायल टीचर की मौत हो गई। पटना में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान सूर्यनाथ महतो के पुत्र सागर कुमार के तौर पर हुई है। टीएमबीएस उच्च विद्यालय में पोस्टिंग थी। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने हाईवे एंबुलेंस (1033) की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग मृतक क घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। उनकी पत्नी अंजलि और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। भोजपुर में कुल्हड़िया टोल प्लाजा के सड़क हादसे में घायल टीचर की मौत हो गई। पटना में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान सूर्यनाथ महतो के पुत्र सागर कुमार के तौर पर हुई है। टीएमबीएस उच्च विद्यालय में पोस्टिंग थी। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने हाईवे एंबुलेंस (1033) की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग मृतक क घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। उनकी पत्नी अंजलि और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *