बिहार में मानसून एक्टिव है। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है और 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होगी। मध्य और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पटना में बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में पटना, बेगूसराय सहित 5 जिलों में बारिश हुई। पटना में दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बंदू-बांदी होती रही। वहीं, नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। बकुची गांव में 12 से अधिक घर डूब गए हैं। बगहा में गंडक का पानी 2 पंचायतों की 300 घरों में घुस गया है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में 8 से 11 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद बारिश भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। पटना के कई इलाकों में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अब तक 35 प्रतिशत कम हुई बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में अब तक 362.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 560.4 मिमी होनी चाहिए थी। यानी राज्य में अब भी 35 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। हालांकि, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर और गया जैसे कुछ जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक रिकॉर्ड दर्ज की गई है। वहीं, कई जिलों में अब भी सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। बिहार में मानसून एक्टिव है। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है और 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होगी। मध्य और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पटना में बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में पटना, बेगूसराय सहित 5 जिलों में बारिश हुई। पटना में दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बंदू-बांदी होती रही। वहीं, नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। बकुची गांव में 12 से अधिक घर डूब गए हैं। बगहा में गंडक का पानी 2 पंचायतों की 300 घरों में घुस गया है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में 8 से 11 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद बारिश भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। पटना के कई इलाकों में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अब तक 35 प्रतिशत कम हुई बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में अब तक 362.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 560.4 मिमी होनी चाहिए थी। यानी राज्य में अब भी 35 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। हालांकि, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर और गया जैसे कुछ जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक रिकॉर्ड दर्ज की गई है। वहीं, कई जिलों में अब भी सामान्य से काफी कम बारिश हुई है।


