SL XI vs IND: पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका इलेवन से बनावा डाले 363 रन, आकिब नबी को नहीं दिया एक भी ओवर

SL XI vs IND: पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका इलेवन से बनावा डाले 363 रन, आकिब नबी को नहीं दिया एक भी ओवर

SL XI vs IND Warm-up Match Day 1 Highlights : भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच तीन दिवसीय वार्म-अप मुकाबला कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक 90 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 363 रन बना लिए हैं। इस मैच में भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किए गए आकिब नबी से एक भी ओवर नहीं कराया गया।

श्रीलंका इलेवन को मिली शानदार शुरुआत

मैच की बात करें तो श्रीलंका इलेवन के कप्‍तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया, जिसे उसके बल्‍लेबाजों ने सही साबित किया। सलामी बल्‍लेबाज निशान मदुष्का और रविन्दु रसंथा के बीच पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी हुई। मदुष्‍का 66 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद पसिंदु सोरियाबंदरा क्रीज पर उतरे और 35 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हुए।

फिर श्रीलंका इलेवन को तीसरा बड़ा झटका 201 के स्‍कोर पर मानव सुथार ने रसंथा को 71 के निजी स्‍कोर पर हर्ष दुबे के हाथों कैच आउट कराकर दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। श्रीलंका का पहले दिन आखिरी और आठवां विकेट 354 के स्‍कोर पर कप्‍तान सोनल के रूप में गिरा उन्‍होंने 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

सिर्फ एक विकेट मिला तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़

श्रीलंका की ओर से मदुष्‍का, रसंथा और कप्‍तान के बल्‍ले से अर्धशतक आए। पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक श्रीलंका ने आठ विकेट के नुकसान पर पर 363 रन बना लिए हैं। केशारा नुवांथा 9 रन तो दिलुम सुदीरा एक रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट तो गुरनूर बराड़ ने एक विकेट लिया है।

आकिब नबी को नहीं दिया एक भी ओवर

भारत की गेंदबाजी के दौरान चौंकाने वाली बात ये रही कि आकिब नबी को एक भी ओवर नहीं दिया गया। जबकि तेज गेंदबाजों में मोहम्‍मद सिराज से 13 ओवर, प्रसिद्ध कृष्‍णा से 8 ओवर और गुरनूर बराड़ ने 12 ओवर फेंके। नबी से ओवर नहीं कराए जाने पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि 15 अगस्‍त से खेले जाने वाले पहले टेस्‍ट की प्‍लेइंग इलेवन में शायद उन्‍हें जगह नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *