IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों की बोलती है तूती, लेकिन टॉप-10 में सिर्फ एक एक्टिव

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों की बोलती है तूती, लेकिन टॉप-10 में सिर्फ एक एक्टिव

IND vs SL Test Series: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा है। खासतौर पर स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों में 6 भारतीय हैं। लेकिन, एक्टिव में इकलौते रवींद्र जडेजा टॉप-10 में शामिल हैं। 

IND vs SL Test Series records: भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जानी है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से बेहद अहम इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। फिलहाल भारत और श्रीलंका XI के बीच वॉर्म अप मैच खेला जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले भारत और श्रीलंका के गेंदबाजों के रिकॉर्ड पर नजर डालने पर पता चलता है कि शीर्ष 10 की सूची में भारतीय गेंबदबाजों का दबदबा रहा है। हालांकि सक्रिय गेंदबाजों में सिर्फ रवींद्र जडेजा का ही नाम है, जो अब तक श्रीलंका के सबसे ज्‍यादा 33 विकेट ले चुके हैं।

शीर्ष पांच में चार भारतीय

महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम टॉप-10 की लिस्‍ट में शीर्ष पर है। उन्होंने भारत के खिलाफ 22 टेस्ट की 32 पारियों में सर्वाधिक 105 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87 रन देकर 8 विकेट रहा। उनके बाद दूसरे नंबर दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले हैं, जिन्‍होंने श्रीलंका के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों में 74 विकेट लिए।

रविचंद्रन अश्विन इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर है, जिन्‍होंने 11 मैचों 62 विकेट लिए। चौथे नंबर हरभजन सिंह हैं, जिन्‍होंने 16 टेस्ट मैचों 53 विकेट लिए। वहीं, पांचवें स्‍थान पर महान कप्‍तान कपिल देव हैं, जिन्‍होंने 14 टेस्ट मैचों में 45 विकेट अपने नाम किए।

7 मैचों में 33 विकेट चटका चुके हैं रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा इस लिस्‍ट में एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जो अभी भी खेल रहे हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ सात टेस्‍ट मैच में 33 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 41 रन देकर पांच विकेट है। अब यह देखना होगा दिलचस्‍प होगा कि वह इस बार श्रीलंका में कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकोनॉमी स्ट्राइक रेट
1 मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 22 105 8/87 32.61 2.92 66.85
2 अनिल कुंबले भारत 18 74 7/59 31.20 2.67 69.90
3 आर अश्विन भारत 11 62 6/46 21.93 2.99 43.90
4 हरभजन सिंह भारत 16 53 7/62 39.77 3.17 75.20
5 कपिल देव भारत 14 45 5/110 26.55 2.64 60.33
6 इशांत शर्मा भारत 12 36 5/54 35.88 3.56 60.33
7 अजंता मेंडिस श्रीलंका 6 34 6/117 29.00 3.19 54.38
8 रवींद्र जडेजा भारत 7 33 5/41 23.72 2.85 49.87
9 रंगना हेराथ श्रीलंका 11 33 7/48 48.06 3.24 88.84
10 चमिंडा वास श्रीलंका 14 30 4/20 44.76 2.86 93.70

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *