‘जुमे को अंकल बैड टच करते हैं, चॉकलेट के बहाने घर बुलाते हैं’, वाराणसी में बच्ची की शिकायत से पुलिस भी हैरान

‘जुमे को अंकल बैड टच करते हैं, चॉकलेट के बहाने घर बुलाते हैं’, वाराणसी में बच्ची की शिकायत से पुलिस भी हैरान

Girl Molestation Case in Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कथित तौर पर एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची ने आरोप लगाया है कि पड़ोस का ही रहने वाला युवक प्रत्येक जुमे को, जब घर में कोई नहीं रहता, वह उसे पकड़कर गली में ले जाता है और उसके प्राइवेट पार्ट को टच करता है। बच्ची ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

परिजनों को धमकाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, यह मामला जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके का है, जहां एक 6 वर्षीय बच्ची ने पड़ोस के ही रहने वाले भांटू पान वाले पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि जब आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था तो उसने बैड टच बोलकर मना कर दिया, लेकिन आरोपी ने उसे पीटने की धमकी दी। इसके साथ ही चॉकलेट का लालच देकर घर ले जाने की बात कही। बच्ची ने आरोप लगाया है कि वह प्रत्येक जुमे को उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। आरोप है कि बच्ची द्वारा परिजनों को यह बात बताए जाने के बाद परिजनों ने आरोपी से शिकायत की तो आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

वहीं, बच्ची के परिजन जैतपुरा थाने पहुंचे और इस पूरे मामले में लिखित तहरीर सौंपी है। परिजनों ने पूरी आप बीती पुलिस को बताई। हालांकि, आरोपी अभी फरार है और पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कर रही है। पीड़ित परिजनों ने बताया है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि आरोपी ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले भी उसने कई बार बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। परिजनों ने बताया कि हर जुमे को परिवार के लोग धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त रहते हैं, इस दौरान मोहल्ले में भी कोई आता जाता नहीं है, इसी का फायदा आरोपी उठता था और घर के बाहर खेल रही बच्ची को बुलाकर गली में छेड़छाड़ और प्राइवेट पार्ट को छुआ करता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के कपड़े तक उतारने की कोशिश की है। बच्ची ने या पूरी बात रोते हुए अपने परिजनों को बता दी।

क्या बोली पुलिस

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया है कि इस पूरे मामले में परिजनों द्वारा तहरी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिजनों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने भी अपनी आप बीती बताई है। वहीं, आरोपी फिलहाल फरार है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *