उमरिया जिले के करकेली विकासखंड में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में कलेक्टर राखी सहाय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत, धनवार अस्पताल और उजान स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों के बीच जमीन पर बैठीं कलेक्टर उजान स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सीधे कक्षा में पहुंचीं और बच्चों के बीच जमीन पर बैठ गईं। उन्होंने विद्यार्थियों से किताब पढ़वाकर और कॉपी में लिखवाकर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा तथा बच्चों की लिखावट देखकर प्रसन्नता जताई। पेंशन प्रकरणों में देरी पर कर्मचारियों को लगाई फटकार जनपद पंचायत करकेली के निरीक्षण में पेंशन और अन्य शासकीय योजनाओं के लंबित मामलों पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा के भीतर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। धनवार अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने के आदेश धनवार अस्पताल पहुंची कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को पात्र लोगों की पहचान कर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके।

