‘स्त्री’ से भी ज्यादा डरावनी! OTT पर आ रही है रोंगटे खड़े कर देने वाली सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘LUPT’

‘स्त्री’ से भी ज्यादा डरावनी! OTT पर आ रही है रोंगटे खड़े कर देने वाली सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘LUPT’

Supernatural Thriller LUPT OTT Release: अगर आपको हॉरर और सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो बस…अब आपका इंतजार खत्म हो गया है! श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री’ और ‘स्त्री-2’ से भी खौफनाक एक ऐसी फिल्म OTT पर स्ट्रीम वाली है, जिसमें डर, सस्पेंस और रहस्य का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। जी…हम बात कर रहे हैं ‘LUPT’ की। यह फिल्म अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेगी।

कब और कहां देखें ‘LUPT’?

सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘LUPT’ आज यानी 31 जुलाई से WAVES OTT पर स्ट्रीम हो रही है। बता दें इस फिल्म का निर्देशन प्रभुराज ने किया है। फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन अब ओटीटी के जरिए स्ट्रीम होने जा रही है।

बता दें इस फिल्म में जावेद जाफरी, विजय राज, करण आनंद, मीनाक्षी दीक्षित, ऋषभ चड्ढा और निकी अनेजा वालिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अगर आप घर बैठे हॉरर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके वीकेंड वॉचलिस्ट का हिस्सा बन सकती है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘LUPT’ की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रोड ट्रिप पर निकलता है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है। लेकिन सफर के दौरान अजीब और डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं। धीरे-धीरे परिवार के सामने अतीत के ऐसे राज खुलते हैं, जो उनकी जिंदगी बदल देते हैं। हर मोड़ पर नया रहस्य सामने आता है। डर और सस्पेंस लगातार बढ़ता जाता है। फिल्म में साइकोलॉजिकल थ्रिल, इमोशनल ड्रामा और सुपरनैचुरल मिस्ट्री का शानदार मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि यह फिल्म हॉरर पसंद करने वालों के लिए खास बन जाती है।

OTT रिलीज पर क्या बोले करण आनंद?

फिल्म के OTT रिलीज को लेकर एक्टर करण आनंद ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है कि ‘LUPT’ अब WAVES OTT के जरिए ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।

करण ने बताया कि फिल्म की कहानी और फिल्मों से अलग और दिलचस्प है। इसमें सस्पेंस, इमोशन और सुपरनैचुरल मिस्ट्री का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। उन्होंने कहा कि इतने शानदार एक्टर्स के साथ काम करना यादगार अनुभव रहा। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म से जुड़ेंगे और आखिर तक इसकी कहानी में खोए रहेंगे। अगर आप ऐसी फिल्में पसंद करते हैं, जिनमें हर कुछ मिनट बाद नया ट्विस्ट मिले और अंत तक सस्पेंस बना रहे, तो ‘LUPT’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *