Siemens Energy Q1 Result: भारतीय शेयर बाजार मे आज गिरावट देखने को मिली है। सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.53 फीसदी या 422 अंक की गिरावट के साथ 78,532 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.24 फीसदी या 60 अंक की गिरावट के साथ 24,577 पर ट्रेड करता दिखा। इस गिरावट के बीच एक शेयर ऐसा भी दिखा, जिसमें भारी खरीदारी देखी गई। जून तिमाही के अच्छे नतीजों ने शुक्रवार को सीमेंस एनर्जी (Siemens Energy India) के शेयरों में जान फूंक दी। कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस सभी बाजार के अनुमान से बेहतर रहे। इसका असर यह हुआ कि कारोबार के दौरान शेयर करीब 13% चढ़ गया। डिमर्जर के बाद यह कंपनी के शेयर की अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है।
शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर एनएसई पर कंपनी का शेयर 12.39% या 402 रुपये की बढ़त के साथ 3,636.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने साल 2026 में अब तक 44 फीसदी रिटर्न दिया है।

मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में किया अच्छा परफॉर्म
जून 2026 तिमाही में सीमेंस एनर्जी इंडिया का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 67.68% बढ़कर 441 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 263 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। बाजार को करीब 342 करोड़ रुपये के मुनाफे की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी ने उससे काफी बेहतर परफॉर्म किया। कंपनी का परिचालन से रेवेन्यू भी मजबूत रहा। जून तिमाही में रेवेन्यू 39.29% बढ़कर 2,485 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले यह 1,784 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा भी बाजार के अनुमान 2,264 करोड़ रुपये से ऊपर रहा।
EBITDA और मार्जिन में भी सुधार
कंपनी का EBITDA 72.34% बढ़कर 585.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 339.8 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा भी बाजार के अनुमान 455 करोड़ रुपये से काफी बेहतर रहा। EBITDA मार्जिन बढ़कर 23.5% पहुंच गया। एक साल पहले यह 19.05% था, जबकि बाजार को करीब 20.1% मार्जिन की उम्मीद थी। कंपनी ने बताया कि बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज, निर्यात कारोबार में बढ़ोतरी और ऑर्डर को समय पर पूरा करने की रणनीति से मार्जिन में सुधार देखने को मिला।
दोनों प्रमुख कारोबार में रही मजबूत ग्रोथ
पावर ट्रांसमिशन कारोबार से कंपनी का रेवेन्यू 42% बढ़कर 1,386 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 976 करोड़ रुपये था। इस सेगमेंट का EBIT मार्जिन भी बढ़कर 21.57% हो गया, जो पिछले साल 18.7% था। वहीं, पावर जेनरेशन कारोबार का राजस्व 36% बढ़कर 1,099 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 808 करोड़ रुपये था। इस कारोबार का EBIT मार्जिन भी 16.21% से बढ़कर 22.29% हो गया।
ऑर्डर बुक हुई और मजबूत
कंपनी की भविष्य की कमाई का संकेत देने वाली ऑर्डर बुक भी मजबूत हुई है। जून तिमाही के अंत तक ऑर्डर बैकलॉग 16.4% बढ़कर 19,331 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल यह 16,601 करोड़ रुपये था। मजबूत ऑर्डर बुक से संकेत मिलता है कि आने वाली तिमाहियों में भी कंपनी के कारोबार को अच्छी रफ्तार मिल सकती है।
मोतीलाल ओसवाल ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने सीमेंस एनर्जी के शेयर का टार्गेट प्राइस बढ़ाया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही टार्गेट प्राइस को बढ़ाकर 4100 रुपये कर दिया है, जो पहले 3950 रुपये था।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)



What happened?
The stock spent months trading below a falling trendline (orange line).