Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट, ऑटो और मेटल शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट, ऑटो और मेटल शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

Stock Market on 5th August 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स आज 627 अंक बढ़कर 79,055.38 पर खुला था। कारोबार के दौरान यह न्यूनतम 78,285.74 अंक तक चला गया, जो ओपनिंग लेवल से 770 अंक की गिरावट है। हालांकि, बाजार बंद होते-होते अच्छी रिकवरी आ गई और सेंसेक्स 0.19 फीसदी या 152 अंक की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.04 फीसदी या 9.75 अंक बढ़कर 24,624 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE

ऑटो और मेटल शेयरों में अच्छी तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 1.27 फीसदी और निफ्टी मेटल में 1.72 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.72 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.84 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.36 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.81 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इसके अलावा, सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 1.58 फीसदी दर्ज हुई। इसके इतर, निफ्टी एफएमसीजी में 0.29 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.16 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.13 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.42 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस प्रतिशत बदलाव (%)
श्रीराम फाइनेंस 1,122.40 3.23%
ग्रेसिम 3,224.00 2.74%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,330.00 2.31%
हिंडाल्को 1,040.00 1.96%
एनटीपीसी 349.90 1.82%
बजाज ऑटो 11,800.00 1.72%
एचडीएफसी लाइफ 545.00 1.69%
एल एंड टी 4,057.00 1.68%
एसबीआई 1,055.00 1.18%
अल्ट्राटेक सीमेंट 12,190.00 1.16%
टाटा स्टील 192.99 1.07%
बजाज फाइनेंस 1,158.80 0.85%
इंडिगो 5,400.00 0.78%
ट्रेंट 3,129.00 0.69%
एम एंड एम (महिंद्रा एंड महिंद्रा) 3,455.40 0.65%
आयशर मोटर्स 7,986.50 0.65%

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी का नाम ट्रेडिंग प्राइस प्रतिशत बदलाव (%)
टीसीएस 2,413.00 -1.91%
अपोलो हॉस्पिटल्स 8,910.00 -1.55%
एचसीएल टेक 1,350.00 -1.45%
सन फार्मा 1,940.00 -1.22%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 261.95 -1.15%
एसबीआई लाइफ 1,879.90 -1.01%
एचडीएफसी बैंक 735.00 -0.94%
बजाज फिनसर्व 2,086.00 -0.90%
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,280.00 -0.84%
ओएनजीसी 240.20 -0.74%
आईटीसी 286.95 -0.71%
इटरनल 310.35 -0.66%
एक्सिस बैंक 1,253.90 -0.63%
पावर ग्रिड 281.75 -0.58%
एशियन पेंट्स 2,760.00 -0.54%
हिंदुस्तान यूनिलीवर 2,085.30 -0.53%

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *