गिल वार्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेल रहे:उंगली में चोट, राहुल कप्तानी संभाल रहे; श्रीलंका-ए ने बल्लेबाजी चुनी

गिल वार्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेल रहे:उंगली में चोट, राहुल कप्तानी संभाल रहे; श्रीलंका-ए ने बल्लेबाजी चुनी

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका इलेवन (SLC XI) के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेल रहे हैं। BCCI ने बताया कि गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान उनके दाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। वॉर्म-अप मैच में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। मेजबान श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। उसने लंच ब्रेक तक 29 ओवर में एक विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। टीम मैनेजमेंट ने टेस्ट मैच को देखते हुए ही गिल को वॉर्म-अप मैच में आराम देने का फैसला किया है। लंच तक बॉलर्स को कोई विकेट नहीं मैच के पहले दिन लंच तक श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 29 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। रविंदु रसान्था 82 गेंदों में 50 और पसिंदु सूरियाबंदारा 27 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले निशान फर्नांडो ने 65 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली, लेकिन वह 20.4 ओवर में रनआउट हो गए। भारतीय गेंदबाजों को लंच तक कोई विकेट नहीं मिला और एकमात्र सफलता रनआउट के रूप में आई। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 5-5 ओवर में 14-14 रन दिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 27, रविंद्र जडेजा ने 29, कुलदीप यादव ने 23 और गुरनूर बरार ने 25 रन खर्च किए। तैयारियों के लिए अहम है वॉर्म-अप मैच तीन दिन का यह वॉर्म-अप मैच भारत के लिए काफी अहम है। टेस्ट की सीरीज से पहले खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन के अनुकूल ढलने का मौका मिलेगा। भारत ने अपना पिछला टेस्ट जून में खेला था। भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कोचिंग स्टाफ और टीम में बदलाव यह मुकाबला फील्डिंग कोच सुभादीप घोष के कार्यकाल का पहला मैच भी है। BCCI ने पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशेट का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया था। बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में चोट से उबर रहे हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। ……………………………. स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गॉल टेस्ट के लिए भारत की स्पिन पर खास तैयारी:गंभीर ने टूटी-फूटी पिच बनवाई, स्कूली स्पिनरों से कराया बल्लेबाजों का अभ्यास श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर जीत की तैयारी में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी टूटी-फूटी पिच बनवाकर बल्लेबाजों को अभ्यास कराया। गंभीर का कहना है कि पहले टेस्ट की शुरुआत तक टीम हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *