Ramayana 59000 Screens: नितेश तिवारी की ‘रामायण‘ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ग्लोबल रिलीज बनने की ओर बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ये फिल्म दुनियाभर में 59,000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये ‘RRR’, ‘पुष्पा 2’ और ‘Avatar: The Way of Water’ जैसी फिल्मों के स्क्रीन काउंट को भी पीछे छोड़ देगी।
59,000+ स्क्रीन पर रिलीज की तैयारी
sacnilk के अनुसार, रामायण के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर भारत के बाहर 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर फिल्म रिलीज करने की तैयारी में हैं। वहीं, भारत में इसे करीब 9,000 स्क्रीन पर उतारे जाने की योजना है। इस तरह फिल्म का कुल ग्लोबल स्क्रीन काउंट 59,000 से अधिक पहुंच सकता है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिलीज प्लान माना जा रहा है।
RRR, पुष्पा 2 और Avatar 2 से आगे निकलने का दावा
खबरों के अनुसार, पुष्पा 2: द रूल लगभग 12,000-13,000 स्क्रीन और RRR करीब 10,000-11,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। वहीं, Avatar: The Way of Water को दुनियाभर में करीब 52,000 स्क्रीन्स मिली थीं। अगर ‘रामायण’ 59,000+ स्क्रीन पर रिलीज होती है, तो ये इन सभी फिल्मों के स्क्रीन काउंट को पीछे छोड़ सकती है।
50 भाषाओं में होगी रिलीज और AI टेक्नोलोजी का होगा यूज
निर्माता नमित मल्होत्रा पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि फिल्म IMAX सहित प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज होगी, जिसमें ‘रामायण’ को करीब 50 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। इसके लिए DNEG की AI-आधारित ‘ब्रह्मा AI’ लिप-सिंक टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे अलग-अलग भाषाओं में भी कलाकारों के होंठों की मूवमेंट नॉर्मल दिखाई देगी।
हाल ही में मेकर्स ने अंग्रेजी ट्रेलर जारी कर इस तकनीक की झलक भी दिखाई। ट्रेलर में कलाकारों ने अपने डायलॉग खुद रिकॉर्ड किए, जबकि AI ने उनके लिप मूवमेंट को नई भाषा के अनुसार सिंक किया।
रामायण के स्टारकास्ट और रिलीज डेट
30 जुलाई को रिलीज हुए पहले ट्रेलर को उसके शानदार विजुअल्स, VFX और वर्ल्ड बिल्डिंग के लिए सराहा गया। हालांकि, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की कास्टिंग और सीता के साथ कैकेयी के कॉस्ट्यूम को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ आलोचना भी देखने को मिली।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ वाल्मीकि रामायण पर आधारित दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा रवि दुबे, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, शीबा चड्ढा और आदिनाथ कोठारे भी लीड रोल में हैं।
प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान और हैंस जिमर ने तैयार किया है, जबकि एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर गाय नॉरिस ने डिजाइन किए हैं। ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘पार्ट 2’ दिवाली 2027 में रिलीज होगी।





(@rksbunny)