‘बच्चों से सीधे बात करो, एआई से क्यों करवा रहे हो?’, अपने आइडिया पर घिरे सैम ऑल्टमैन

‘बच्चों से सीधे बात करो, एआई से क्यों करवा रहे हो?’, अपने आइडिया पर घिरे सैम ऑल्टमैन

चैटजीपीटी (ChatGPT) निर्माता ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) अपने एक आइडिया के चलते सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। उन्होंने सुझाव दिया था कि सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ते समय चैटजीपीटी द्वारा बनाया गया पॉडकास्ट चलाना एक बहुत अच्छा हो सकता है। ऑल्टमैन के अनुसार लोग अपने फैमिली कैलेंडर और बच्चों की रुचियों को एआई से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद चैटजीपीटी हर सुबह स्कूल जाते समय एक ऐसा ऑडियो पॉडकास्ट तैयार करेगा जो बच्चों के रोजमर्रा के शेड्यूल और रुचियों पर बात करेगा। हालांकि उनका यह आइडिया लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया।

इंटरनेट पर मिला करारा जवाब

ऑल्टमैन की इस आइडिया पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि बच्चों से सीधे ही बात कर लेनी चाहिए, इसके लिए एआई की ज़रूरत नहीं है। लोगों का तर्क है कि स्कूल जाते समय बच्चों से बातें करना उनके भावनात्मक विकास और पारिवारिक जुड़ाव के लिए बेहद ज़रूरी है, जिसे तकनीक से रिप्लेस नहीं किया जाना चाहिए।

‘बिना चैटजीपीटी बच्चा पालना मुश्किल!’

ऑल्टमैन पहले भी अपने नवजात बेटे की परवरिश में चैटजीपीटी की मदद का खुलासा कर चुके हैं। एक बार जब किसी दूसरे 6 महीने के बच्चे को उन्होंने रेंगते देखा, तो ऑल्टमैन घबराकर बाथरूम में गए और चैटजीपीटी से पूछा कि क्या उनका बच्चा पीछे छूट रहा है। वह यह तक पूछते हैं कि उनका बच्चा ज़मीन पर पिज़्ज़ा फेंकना कब बंद करेगा। उनका मानना है कि चैटजीपीटी के बिना बच्चा पालना मुश्किल हो सकता है।

फायदे और नुकसान दोनों ही

ऑल्टमैन के नए आइडिया के फायदे भी हो सकते हैं। हालांकि इसके नुकसान भी हैं। आइए दोनों पहलुओं पर नज़र डालते हैं।

फायदे – काम के बोझ से दबे पेरेंट्स के लिए बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स, स्पोर्ट्स डे और रिमाइंडर मैनेज करने में एआई एक बेहतरीन असिस्टेंट बन सकता है। बच्चे अपनी रुचि के हिसाब से एआई से ज्ञानवर्धक बातें सीख सकते हैं।

नुकसान – डिजिटल प्राइवेसी का खतरा हो सकता है। बच्चे कब, कहाँ जाते हैं, उनका शेड्यूल क्या है, जैसा सारा फैमिली डेटा कंपनियों के सर्वर पर स्टोर हो सकता है। एआई बच्चे को जानकारी तो दे सकता है, लेकिन उसके चेहरे के भाव देखकर उसकी ज़रूरतें नहीं भांप सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *