Frying Tips: कम या ज्यादा, फ्राई करते समय कितना तेल डालना चाहिए? Chef Prasad Patil ने बताया सही तरीका

Frying Tips: कम या ज्यादा, फ्राई करते समय कितना तेल डालना चाहिए? Chef Prasad Patil ने बताया सही तरीका

Less Oil Frying Tips: अक्सर लोग सोचते हैं कि कम तेल में फ्राई की गई चीज बेहतर होती है। इसलिए कई बार पैन में बहुत कम तेल डालकर खाना बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि फ्राई करने के दौरान तेल की मात्रा से ज्यादा उसका तापमान मायने रखता है। इसके बारे में इंस्टाग्राम चैनल thebombaydon पर शेयर किए गए वीडियो में Chef Prasad Patil ने फ्राई करने के दौरान तेल के तापमान की अहमियत के बारे में बताया है। आइए जानते हैं;

कम तेल डालने पर क्या होता है?

जब पैन में तेल बहुत कम होता है और उसमें कोई चीज फ्राई करने के लिए डाली जाती है, तो तेल का तापमान तेजी से गिर जाता है। तापमान कम होने पर वह चीज अच्छी तरह फ्राई होने के बजाय तेल सोखना शुरू कर देती है। इससे वह बाहर से कुरकुरी बनने की बजाय ज्यादा ऑयली होने के साथ सॉगी भी हो जाती है।

पर्याप्त तेल क्यों जरूरी है?

Chef Prasad Patil के अनुसार, अगर पैन में पर्याप्त मात्रा में तेल हो और उसका तापमान सही बना रहे, तो फ्राई होने वाली चीज जल्दी और समान रूप से पकती है। सही तापमान पर उसकी बाहरी परत अच्छी तरह फ्राई होकर एक लेयर के जैसे बन जाती है। जिसके चलते वह डिश जरूरत से ज्यादा तेल नहीं सोखती।

सही तरीके से फ्राई करने का ट्रिक

Chef Prasad Patil ने इस ट्रिक को अपने वीडियो में समझाते हुए एक ही तरह की दो मछलियों को, एक जैसे मसालों और एक जैसी आंच पर अलग-अलग मात्रा के तेल में फ्राई किया। एक पैन में तेल कम था, जबकि दूसरे में पर्याप्त मात्रा में तेल डाला गया था।

कम तेल वाले पैन में मछली डालते ही तेल का तापमान तेजी से गिर गया। इसके कारण मछली ने ज्यादा तेल सोख लिया और उसका टेक्सचर भी खराब हो गया। वहीं, पर्याप्त तेल वाले पैन में तापमान स्थिर बना रहा, जिससे मछली समान रूप से पकी और उसका स्वाद व टेक्सचर बेहतर रहा।

इससे पता चलता है कि फ्राई करते समय केवल तेल की मात्रा कम करना ही जरूरी नहीं है। उससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि फ्राई करते वाली चीज के लिए तेल का तापमान सही बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *