मेरठ में पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रॉक्सी कैंडिडेट दबोचा:गढ़ रोड राम सहाय इंटर कॉलेज में आया था मुख्य कैंडिडेट की जगह परीक्षा देने

मेरठ में पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रॉक्सी कैंडिडेट दबोचा:गढ़ रोड राम सहाय इंटर कॉलेज में आया था मुख्य कैंडिडेट की जगह परीक्षा देने

मेरठ में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन एक प्रॉक्सी कैंडिडेट दबोचा गया। वह मूल कैंडिडेट के स्थान पर परीक्षा देने आया था। इससे पहले कि वह परीक्षा कक्ष तक पहुंच पाता, उसे दबोच लिया गया। पुलिस की मानें तो आरोपी ने मूल कैंडिडेट के दस्तावेजों में फेरबदल किया हुआ था। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का बुधवार को आखिरी दिन था। गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा की तैयारी थी। निर्धारित समय पर कैंडिडेट प्रवेश करने लगे, इसी दौरान एक अभ्यर्थी को शक होने पर रोक लिया गया। उसके दस्तावेजों की जांच कराई गई तो पता चला कि वह किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने आया था। इसके लिए उसके द्वारा कागजातों में फेरबदल किया गया था। प्रॉक्सी कैंडिडेट के रूप में आया
युवक से पूछताछ की गई तो वह बचने का प्रयास करने लगा। इसके बाद वहां से उसे सीधे नौचंदी थाने भेज दिया गया। यहां पूछताछ में युवक के प्रॉक्सी कैंडिडेट होने का राज खुल गया। उसने अपना नाम संतोष कुमार पुत्र अर्जुन बिंद निवासी गन्नीपुर थाना हिल्सा जनपद नालंदा बिहार बताया।
यह भी खुलासा किया कि वह यूपी के जनपद ऐटा में थाना जलेसर के ग्राम बहादुरपुर कासिमपुर निवासी मूल कैंडिडेट चन्द्रपाल सिंह पुत्र विजयवीर सिंह की जगह परीक्षा देने आया था। आधार व एडमिट कार्ड में किया बदलाव
छानबीन के दौरान संतोष के सारे दस्तावेज चेक किए गए तो पता चला कि उसने चंद्रपाल के स्थान पर आधार कार्ड और एडमिट कार्ड में फोटो व पता बदलकर परीक्षा देने का प्रयास किया है। उसके सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए। साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। भर्ती बोर्ड को भी भेजी गई सूचना
प्रॉक्सी कैंडिडेट के पकड़े जाने के बाद चेकिंग और सख्त कर दी गई। कुछ ही देर में पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी भी नौचंदी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी संतोष से पूछताछ की और उसका पूरा विवरण जुटाकर तत्काल पुलिस भर्ती बोर्ड को उपलब्ध कराया।

खबर अपडेट हो रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *