कानपुर में गुरूवार को 6 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन:RSS प्रमुख मोहन भागवत के कानपुर आगमन के कारण रहेगा इन रास्तों बदलाव

कानपुर में गुरूवार को 6 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन:RSS प्रमुख मोहन भागवत के कानपुर आगमन के कारण रहेगा इन रास्तों बदलाव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के शहर आगमन एवं सभा कार्यक्रम को देखते हुए 11 जून को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं भीड़ के आने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
कर्बला चौराहा से कंपनीबाग चौराहा की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। ऐसे वाहन मछुआ रोड और मैनावती मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
कंपनीबाग चौराहा से कर्बला चौराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक रावतपुर, नवाबगंज थाना क्षेत्र एवं चिड़ियाघर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
गंगा बैराज से कर्बला चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन एनआरआई सिटी, बनियापुरवा, यश कोठारी एवं मैनावती मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
पुलिस ने नागरिकों से की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य लें। किसी भी प्रकार की असुविधा या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
ट्रैफिक कंट्रोल रूम : 9305104340
ग्रीन कॉरिडोर सेल : 9454402413
लोगो से अपील एम्बुलेंस को दें प्राथमिकता
पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता दें। आपकी सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया किसी जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *