India tour of Sri Lanka 2026: भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में पूरे 9 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की कप्तानी में यह टीम वहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का ही हिस्सा होगी। इससे पहले साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था, जहां मेजबान टीम को क्लीन स्वीप किया गया था।
IND vs SL 2026: 9 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका जाएगी भारतीय टीम, 15 अगस्त से शुरू होगा पहला मैच


