मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाआरती:भोजपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देश की समृद्धि की कामना, भाजपा नेताओं ने उपलब्धियां गिनाईं

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाआरती:भोजपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देश की समृद्धि की कामना, भाजपा नेताओं ने उपलब्धियां गिनाईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी भोजपुर की ओर से बुधवार को शहर के महादेवा रोड स्थित श्री श्री 108 जगेश्वर बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बीच राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सुषमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 साल में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उनके अनुसार भारत आज वैश्विक स्तर पर एक आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, आधारभूत संरचना और विदेश नीति के क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। महाआरती का उद्देश्य देश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभू जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्टार्टअप इंडिया, स्किल डेवलपमेंट, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। शिक्षा प्रकोष्ठ के डॉ. विकास कुमार ने भी युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, प्रमोद मुखिया, सीडी शर्मा, रमेश सिंह, ममता सिंह, प्रतीक विराट, विष्णु मिश्रा, प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. हर्षवर्धन राठौर, बबलू ठाकुर, शंकर केशरी, ज्योति कुशवाहा समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी भोजपुर की ओर से बुधवार को शहर के महादेवा रोड स्थित श्री श्री 108 जगेश्वर बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बीच राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सुषमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 साल में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उनके अनुसार भारत आज वैश्विक स्तर पर एक आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, आधारभूत संरचना और विदेश नीति के क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। महाआरती का उद्देश्य देश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभू जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्टार्टअप इंडिया, स्किल डेवलपमेंट, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। शिक्षा प्रकोष्ठ के डॉ. विकास कुमार ने भी युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, प्रमोद मुखिया, सीडी शर्मा, रमेश सिंह, ममता सिंह, प्रतीक विराट, विष्णु मिश्रा, प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. हर्षवर्धन राठौर, बबलू ठाकुर, शंकर केशरी, ज्योति कुशवाहा समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *