भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे की शुरुआत करेगी। 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट गॉल में खेला जा सकता है। वहीं दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में हो सकता है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी। 3 टी-20 मैच भी हो सकते हैं टेस्ट सीरीज के अलावा भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी-20 मैच भी खेले जा सकते हैं। क्रिकबज के मुताबिक BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हाल में ही कहा था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से तीन मैचों की बात हुई है। श्रीलंका प्रीमियर लीग (LPL) 9 अगस्त को खत्म होने वाली है। ऐसे में टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 मुकाबले कराना ज्यादा आसान माना जा रहा है। भारत-ए अभी श्रीलंका दौरे पर भारत-ए की टीम अभी श्रीलंका दौरे पर ट्राई-सीरीज खेल रही है। टीम का पहला मुकाबला 9 जून को खेला गया। भारत ने इस वनडे मैच में श्रीलंका को 8 रन से हरा दिया। टीम इस सीरीज के बाद दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी खेलेगी। ———————————
स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
इंग्लैंड के ब्रूक नंबर-1 टेस्ट बैटर:जो रूट को पीछे छोड़ा, गिल आठवें नंबर पर पहुंचे; बॉलर्स में बुमराह टॉप पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ICC टेस्ट बैटर रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार यह पोजिशन हासिल की है। बुधवार को जारी रैंकिंग में उन्होंने इंग्लैंड के ही जो रूट को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड दूसरे और जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…


