मोदी कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर मुफ्त चाय:मुजफ्फरपुर के ‘मोदी फैन’ ने एक दिन फ्री में बांटी चाय, कहा- PM को चाय पिलाना है सपना

मोदी कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर मुफ्त चाय:मुजफ्फरपुर के ‘मोदी फैन’ ने एक दिन फ्री में बांटी चाय, कहा- PM को चाय पिलाना है सपना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का एक साल और कुल 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग तरीके से खुशी मना रहे हैं। लेकिन मुजफ्फरपुर में एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने इस मौके को खास बनाने के लिए एक दिन लोगों को मुफ्त चाय पिलाने का फैसला किया। यह शख्स हैं ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक सहनी, जिन्हें इलाके में लोग “मोदी फैन चायवाला” के नाम से जानते हैं। बुधवार को सुबह से ही अशोक सहनी घूम-घूमकर चाय लोगों को पिलाया। जो भी चाय पीने पहुंचा, उसे मुफ्त में चाय दी गई। अशोक कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरा होने की खुशी में उन्होंने 12 घंटे तक फ्री चाय पिलाने का निर्णय लिया है। मोदी सरकार की गिनाते हैं उपलब्धियां अशोक सहनी की पहचान सिर्फ एक चायवाले के रूप में नहीं है। वे खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और उपलब्धियों का चलता-फिरता पोस्टर बना रखा है। चाय बेचने वाले बर्तन पर मोदी सरकार की योजनाएं, “आत्मनिर्भर भारत”, “स्वच्छ भारत” जैसे संदेश लिखे रहते हैं। उनके सिर पर भारत के नक्शे का विशेष हेयर स्टाइल और “जय हिंद” हेयरकट भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। यही वजह है कि जहां भी अशोक पहुंचते हैं, लोग उन्हें पहचान लेते हैं। हर सभा में पहुंच जाते हैं मोदी के दीवाने अशोक सहनी बताते हैं कि वह पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगभग हर बड़ी सभा में पहुंचने की कोशिश करते हैं। दिल्ली, अयोध्या, कानपुर, मोतिहारी, बेतिया समेत कई शहरों में आयोजित सभाओं में वह शामिल हो चुके हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और योजनाओं ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संदेश से प्रेरित होकर चाय बेचने का काम शुरू किया। आज इसी व्यवसाय से वह रोजाना 600 से 700 रुपये तक की आमदनी कर लेते हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पीएम मोदी को मानते हैं भगवान अशोक सहनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श ही नहीं बल्कि भगवान की तरह मानते हैं। उनका सबसे बड़ा सपना है कि एक दिन प्रधानमंत्री मोदी उनके हाथों की बनी चाय पिएं। अशोक कहते हैं, “मैं पिछले कई सालों से उनकी सभाओं में जा रहा हूं। मेरी बस एक ही इच्छा है कि एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो जाए और मैं उन्हें अपने हाथ की बनी चाय पिला सकूं। मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन मेरी यह मनोकामना जरूर पूरी होगी।” स्वच्छ भारत का भी देते हैं संदेश अशोक सिर्फ चाय बेचने तक सीमित नहीं हैं। वह स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को भी अपने तरीके से लोगों तक पहुंचाते हैं। अपने साथ हमेशा एक डस्टबिन रखते हैं और चाय पीने वालों से इस्तेमाल किए गए कप उसी में डालने की अपील करते हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने यह आदत बनाई है, ताकि लोग साफ-सफाई के प्रति जागरूक हों। तीन बच्चों की पढ़ाई का भी उठा रहे खर्च अशोक सहनी बताते हैं कि चाय बेचकर होने वाली कमाई से वह अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। उनके तीन बच्चे हैं और वह सभी को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि आत्मनिर्भर बनने का संदेश केवल भाषणों में नहीं, बल्कि जीवन में अपनाने से ही सार्थक होता है। प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर जहां राजनीतिक कार्यक्रम और आयोजन हो रहे हैं, वहीं मुजफ्फरपुर के अशोक सहनी ने मुफ्त चाय बांटकर अपने अंदाज में इस दिन को यादगार बना दिया। उनकी कहानी अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का एक साल और कुल 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग तरीके से खुशी मना रहे हैं। लेकिन मुजफ्फरपुर में एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने इस मौके को खास बनाने के लिए एक दिन लोगों को मुफ्त चाय पिलाने का फैसला किया। यह शख्स हैं ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक सहनी, जिन्हें इलाके में लोग “मोदी फैन चायवाला” के नाम से जानते हैं। बुधवार को सुबह से ही अशोक सहनी घूम-घूमकर चाय लोगों को पिलाया। जो भी चाय पीने पहुंचा, उसे मुफ्त में चाय दी गई। अशोक कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरा होने की खुशी में उन्होंने 12 घंटे तक फ्री चाय पिलाने का निर्णय लिया है। मोदी सरकार की गिनाते हैं उपलब्धियां अशोक सहनी की पहचान सिर्फ एक चायवाले के रूप में नहीं है। वे खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और उपलब्धियों का चलता-फिरता पोस्टर बना रखा है। चाय बेचने वाले बर्तन पर मोदी सरकार की योजनाएं, “आत्मनिर्भर भारत”, “स्वच्छ भारत” जैसे संदेश लिखे रहते हैं। उनके सिर पर भारत के नक्शे का विशेष हेयर स्टाइल और “जय हिंद” हेयरकट भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। यही वजह है कि जहां भी अशोक पहुंचते हैं, लोग उन्हें पहचान लेते हैं। हर सभा में पहुंच जाते हैं मोदी के दीवाने अशोक सहनी बताते हैं कि वह पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगभग हर बड़ी सभा में पहुंचने की कोशिश करते हैं। दिल्ली, अयोध्या, कानपुर, मोतिहारी, बेतिया समेत कई शहरों में आयोजित सभाओं में वह शामिल हो चुके हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और योजनाओं ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संदेश से प्रेरित होकर चाय बेचने का काम शुरू किया। आज इसी व्यवसाय से वह रोजाना 600 से 700 रुपये तक की आमदनी कर लेते हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पीएम मोदी को मानते हैं भगवान अशोक सहनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श ही नहीं बल्कि भगवान की तरह मानते हैं। उनका सबसे बड़ा सपना है कि एक दिन प्रधानमंत्री मोदी उनके हाथों की बनी चाय पिएं। अशोक कहते हैं, “मैं पिछले कई सालों से उनकी सभाओं में जा रहा हूं। मेरी बस एक ही इच्छा है कि एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो जाए और मैं उन्हें अपने हाथ की बनी चाय पिला सकूं। मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन मेरी यह मनोकामना जरूर पूरी होगी।” स्वच्छ भारत का भी देते हैं संदेश अशोक सिर्फ चाय बेचने तक सीमित नहीं हैं। वह स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को भी अपने तरीके से लोगों तक पहुंचाते हैं। अपने साथ हमेशा एक डस्टबिन रखते हैं और चाय पीने वालों से इस्तेमाल किए गए कप उसी में डालने की अपील करते हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने यह आदत बनाई है, ताकि लोग साफ-सफाई के प्रति जागरूक हों। तीन बच्चों की पढ़ाई का भी उठा रहे खर्च अशोक सहनी बताते हैं कि चाय बेचकर होने वाली कमाई से वह अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। उनके तीन बच्चे हैं और वह सभी को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि आत्मनिर्भर बनने का संदेश केवल भाषणों में नहीं, बल्कि जीवन में अपनाने से ही सार्थक होता है। प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर जहां राजनीतिक कार्यक्रम और आयोजन हो रहे हैं, वहीं मुजफ्फरपुर के अशोक सहनी ने मुफ्त चाय बांटकर अपने अंदाज में इस दिन को यादगार बना दिया। उनकी कहानी अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *