Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अनुमान है कि 14 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की प्रगति अनुकूल बनी हुई है और इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Monsoon Update: आंधी के साथ बारिश की संभावना
सुकमा, बीजापुर , बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं , उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगावं , गररयाबदं , महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर , कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगले में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आंधी(40-60 KMPH) / वर्षा की संभावना है।
वही सुकमा, बीजापुर , बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगावं , गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सुरगुजा, सूरजपुर, कोररया, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) /वर्षा की संभावना है।
मानसून की रफ्तार हुई तेज
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अगले चार से पांच दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


