मंत्री बोले- 100 विकास योजनाओं का होगा शिलान्यास:भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा- बाबू वीर कुंवर सिंह के ऐतिहासिक किले का होगा सौंदर्यीकरण

मंत्री बोले- 100 विकास योजनाओं का होगा शिलान्यास:भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा- बाबू वीर कुंवर सिंह के ऐतिहासिक किले का होगा सौंदर्यीकरण

आरा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने के लिए अगले एक महीने के अंदर 100 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही करीब 72 करोड़ रुपए की लागत से महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के ऐतिहासिक किले का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यह बातें बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने बुधवार को जगदीशपुर प्रखंड के दलिपपुर खेल मैदान में आयोजित अभिनंदन सह एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। समारोह में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल, मोमेंटो, तलवार और विशाल माला भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी व्यक्तिगत पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वे पहले से 75 बच्चियों की शिक्षा का खर्च वहन कर रहे हैं। अब उन्होंने अतिरिक्त 100 बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अपनी निधि से 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा समारोह में मौजूद स्थानीय नेताओं ने कहा कि मंत्री बनने के बाद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी है। आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गायिका बबीता सागर और कंचन सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं एंकर रविरंजन के प्रभावशाली संचालन ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाए रखा। कार्यक्रम का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल ने किया। मौके पर संदेश विधायक राधाचरण साह, मंत्री प्रतिनिधि संजय यादव, एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन मुकेश कुमार गुड्डू सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल, दंडाधिकारी, मेडिकल कैंप और फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रही। आरा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने के लिए अगले एक महीने के अंदर 100 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही करीब 72 करोड़ रुपए की लागत से महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के ऐतिहासिक किले का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यह बातें बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने बुधवार को जगदीशपुर प्रखंड के दलिपपुर खेल मैदान में आयोजित अभिनंदन सह एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। समारोह में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल, मोमेंटो, तलवार और विशाल माला भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी व्यक्तिगत पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वे पहले से 75 बच्चियों की शिक्षा का खर्च वहन कर रहे हैं। अब उन्होंने अतिरिक्त 100 बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अपनी निधि से 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा समारोह में मौजूद स्थानीय नेताओं ने कहा कि मंत्री बनने के बाद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी है। आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गायिका बबीता सागर और कंचन सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं एंकर रविरंजन के प्रभावशाली संचालन ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाए रखा। कार्यक्रम का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल ने किया। मौके पर संदेश विधायक राधाचरण साह, मंत्री प्रतिनिधि संजय यादव, एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन मुकेश कुमार गुड्डू सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल, दंडाधिकारी, मेडिकल कैंप और फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *