शेखपुरा में फार्मासिस्ट छात्र ने की आत्महत्या:फांसी पर लटका मिला शव, मोबाइल जब्त;परिजनों के साथ छत पर सोया था

शेखपुरा में फार्मासिस्ट छात्र ने की आत्महत्या:फांसी पर लटका मिला शव, मोबाइल जब्त;परिजनों के साथ छत पर सोया था

शेखपुरा के सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा थाना क्षेत्र के पुरनकामा गांव में 24 वर्षीय युवक रोहित कुमार उर्फ गोलू पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को परिवार के सदस्यों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर हथियावा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। रोहित कुमार पूरनकामा गांव निवासी पप्पू पासवान का इकलौता पुत्र था। उसके माता-पिता कई वर्षों से गुजरात के सूरत शहर में मजदूरी करते हैं। रोहित घर पर अपनी दो बहनों के साथ रहता था। पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात रोहित अपनी दो बहनों के साथ छत पर सोया था, लेकिन देर रात वह नीचे कमरे में आ गया और वहीं उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जो फिलहाल लॉक है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना के बाद फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच के लिए कुछ नमूने एकत्रित किए। उधर अन्य सूत्रों ने रुपयों की लेन देन को लेकर युवक के ऊपर दबाव बनाए जाने के कारण आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन पुलिस ने कहा कि जब तक युवक के जब्त मोबाइल से पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती।तब तक कुछ कहना मुश्किल है।उधर घटना के बाद मृतक के परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है।साथ ही गांव में सन्नाटा छा गया है। जब्त मोबाइल से युवक के सुसाइट का राज खुलने की उम्मीद है। शेखपुरा के सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा थाना क्षेत्र के पुरनकामा गांव में 24 वर्षीय युवक रोहित कुमार उर्फ गोलू पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को परिवार के सदस्यों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर हथियावा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। रोहित कुमार पूरनकामा गांव निवासी पप्पू पासवान का इकलौता पुत्र था। उसके माता-पिता कई वर्षों से गुजरात के सूरत शहर में मजदूरी करते हैं। रोहित घर पर अपनी दो बहनों के साथ रहता था। पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात रोहित अपनी दो बहनों के साथ छत पर सोया था, लेकिन देर रात वह नीचे कमरे में आ गया और वहीं उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जो फिलहाल लॉक है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना के बाद फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच के लिए कुछ नमूने एकत्रित किए। उधर अन्य सूत्रों ने रुपयों की लेन देन को लेकर युवक के ऊपर दबाव बनाए जाने के कारण आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन पुलिस ने कहा कि जब तक युवक के जब्त मोबाइल से पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती।तब तक कुछ कहना मुश्किल है।उधर घटना के बाद मृतक के परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है।साथ ही गांव में सन्नाटा छा गया है। जब्त मोबाइल से युवक के सुसाइट का राज खुलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *