BREAKING: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तान सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ और शुरुआती जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर में सवार सभी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बयान जारी कर कहा कि दुर्घटना संभवित तकनीकी खराबी के कारण हुई है। हादसे के बाद बचाव और रिकवरी टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
खबर अपडेट की जा रही है।



Pakistan Army Aviation Mi-17 helicopter crashed near Muzaffarabad today during take-off due to a technical fault.