गुरुग्राम में करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा:HSVP ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण, महिला पुलिस कर्मी का मोबाइल चुराया

गुरुग्राम में करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा:HSVP ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण, महिला पुलिस कर्मी का मोबाइल चुराया

गुरुग्राम के ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स इलाके में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। अभियान की कमान जीएमडीए के नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने संभाली। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जाधारियों में मचा हड़कंप जैसे ही जेसीबी ने अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू किया, वहां मौजूद कब्जाधारियों ने हंगामा किया और कार्रवाई रोकने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर तैनात भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली और प्रशासन ने अपनी कार्रवाई पूरी की। इस कार्रवाई के दौरान एक हैरान करने वाला वाकया भी सामने आया। अतिक्रमण हटाने की गहमागहमी का फायदा उठाकर किसी चोर ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन चुरा लिया। अब पुलिस अपने ही स्टाफ का फोन ढूंढने में जुट गई है। एचएसवीपी और जीएमडीए के नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। शहर में जहां कहीं भी सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण या कब्जे हैं, उन्हें हटाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *